राज्य के सबसे बडा माफिया, माफियाओं का सरदार है बाबूलाल मरांडी,वाशिंग मशीन में डालकर सर्फ एक्सेल से धोकर कांग्रेस में लाएंगे : इरफान अंसारी

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 31ता०बोकारो। बोकारो में जामताड़ा के कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने एक बार फिर दिया विवादित बयान,कहा राज्य के सबसे बडा माफिया बाबूलाल मरांडी. बाबूलाल मरांडी माफियाओं का सरदार है। वाशिंग मशीन में डालकर सर्फ एक्सेल से धोकर कांग्रेस में लाएंगे। बता दें जामताड़ा विधायक हर समय विवादों के घेरे में रहे है। उन्होंने कहा की राज्य की कानून व्यवस्था भाजपा के समय से ही खराब हुई है। उन्होंने धनबाद के बिगड़ते कानून व्यवस्था पर कहा की सरकार उस पर संज्ञान ले रही है। यह बातें झारखंड विधानसभा के आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति के बोकारो सर्किट हाउस के सभागार में जिले के सभी पदाधिकारियो के साथ समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारो से बात करते हुए सभापति डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा। उन्होंनें विभिन्न विभागों के योजनाओं की प्रगति, राजस्व संग्रह व विकास योजनाओं की समीक्षा तथा केंद्र प्रायोजित योजनाओं में प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने समीक्षा के क्रम में सभी विभागीय पदाधिकारी को आंतरिक संसाधन से राजस्व में बढ़ोतरी पर बल दिया । साथ ही बैठक के दौरान सभी विभागों से रिपोर्ट भी प्राप्त किया, जिसका अध्ययन करने के बाद समिति द्वारा महत्वपूर्ण सुझाव के बाद जिले में विकास कार्य तेज गति से क्रियान्वित हो सके उन्होंने योजनाओं को ससमय पूर्ण करने पर विशेष जोर भी दिया।

झारखंड विधानसभा चुनाव- 3 नवंबर को राँची में होगा मतदान-अनुमंडल दंडाधिकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *