खरीफ अभियान-2026: 1482.75 मीट्रिक टन यूरिया आवंटित, कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-जनपद के समस्त किसान बंधुओं को सूचित किया जाता है कि खरीफ अभियान-2026 में यूरिया उर्वरक की बढ़ती मांग को दृष्टिगत रखते हुए जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की संस्तुति के उपरांत जनपद सोनभद्र की 63 बी-पैक्स, 10 अन्य सहकारी समितियों तथा इफको की 13 फ्रेंचाइजी केंद्रों हेतु कुल 1482.750 मीट्रिक टन यूरिया उर्वरक के आवंटन को जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। आवंटन के सापेक्ष पीसीएफ द्वारा संबंधित सहकारी समितियों एवं उर्वरक बिक्री केंद्रों पर उर्वरक प्रेषण की कार्यवाही की जा रही है।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में उर्वरक वितरण व्यवस्था की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि किसानों को निर्धारित मूल्य पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराया जाए तथा वितरण व्यवस्था की प्रतिदिन निगरानी कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता किसानों को कृषि कार्यों के दौरान किसी प्रकार की समस्या से बचाना है। खरीफ फसल की रोपाई के समय उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।

कृषक बंधुओं से अपील की जाती है कि वे अपने निकटतम सहकारी समिति अथवा उर्वरक केंद्र से संपर्क कर उर्वरकों की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त करें तथा निर्धारित मूल्य पर ही उर्वरक क्रय करें। यदि कहीं भी कालाबाजारी, ओवररेटिंग अथवा कृत्रिम अभाव की सूचना प्राप्त होती है तो इसकी जानकारी तत्काल सहकारिता विभाग के कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9198788248, 9451637073 अथवा जिला कृषि अधिकारी कार्यालय के मोबाइल नंबर 9452165778 एवं अपर जिला कृषि अधिकारी के मोबाइल नंबर 8881173660 पर दें, ताकि त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। बैठक में जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार, एडीसीओ कोऑपरेटिव सुरेश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

एण्टी रोमियों टीमों द्वारा 'मिशन शक्ति' एवं 'शक्ति दीदी' अभियान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *