महाकुंभ 2025: दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक समागम की भव्यता बताने के लिए ऑस्ट्रेलिया में कार्यक्रम

कैनबरा, 15 फरवरी (आईएएनएस)। प्रयागराज में जारी महाकुंभ में लाखों लोगों के शामिल हो रहे हैं। इसी बीच, ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा में भारतीय उच्चायोग ने शनिवार को दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम के महत्व को बताने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया।

कैनबरा में इनोवेशन लेक्चर थियेटर में भारतीय उच्चायोग के ऑस्ट्रेलिया की हिंदू परिषद के साथ साझेदारी में ‘पवित्र जल: महाकुंभ 2025 की भावनाएं और पैमाना’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें आस्था, परंपरा और दुनिया की सबसे बड़ी आध्यात्मिक सभा की भव्यता पर गहन चर्चा की गई।

इस अवसर पर ऑस्ट्रेलिया में भारत के उच्चायुक्त गोपाल बागले, न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय के हेमांशु पोटा और मैक्वेरी विश्वविद्यालय के दलबीर अहलावत मुख्य वक्ता थे।

आस्ट्रेलिया से सैकड़ों लोग, विशेष रूप से भारतीय मूल के लोग इस आध्यात्मिक उत्सव में शामिल हुए हैं। प्रयागराज में विद्वानों, यात्रियों और आध्यात्मिक भक्तों सहित दुनिया भर से लोग आते रहते हैं।

भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई समुदाय दूसरा सबसे बड़ा और सबसे तेजी से बढ़ने वाला प्रवासी समुदाय है जो दोनों देशों के बीच एक महत्वपूर्ण जीवंत पुल का निर्माण करता है। सांस्कृतिक कूटनीति कार्यक्रम लोगों के बीच संबंधों, कला और संस्कृति के माध्यम से ऑस्ट्रेलिया और भारत के बारे में जनमत और अंतर-सांस्कृतिक समझ को बढ़ाने पर केंद्रित है।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के तहत पिछले एक दशक में भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों में काफी प्रगति हुई है।

लोगों के बीच बढ़ते संबंधों की ताकत को पहचानते हुए पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने भारतीय विरासत वाले ऑस्ट्रेलियाई लोगों के महत्वपूर्ण योगदान का स्वागत किया। साथ ही दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की।

गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट के पांचवे संस्करण का हुआ शुभारंभ

बता दें कि पौष पूर्णिमा (13 जनवरी, 2025) से शुरू हुआ महाकुंभ 26 फरवरी को महा शिवरात्रि तक जारी रहेगा।

–आईएएनएस

एससीएच/एबीएम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *