महाराष्ट्र : गांव की महिलाओं ने रोका सीएम शिंदे का काफिला

सतारा, 19 अक्टूबर(आईएएनएस)। चुनावी राज्य महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शनिवार को अपने पैतृक ग्राम सतारा जिले के डेरे गांव के लिए निकले। जहां पर कुछ ग्रामीण महिलाओं ने उनका काफिला रोक लिया।

काफिला रुकने पर सीएम एकनाथ शिंदे ने महिलाओं से बातचीत की। उन्होंने इसकी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट की है। शिंदे ने पोस्ट में लिखा, “मेरी मिट्टी, मेरे लोग…मैं राजनीति की हलचल से दूर कुछ आराम करने के लिए अपने पैतृक गांव सतारा जिले के डेरे गांव गया था। गांव से निकलते वक्त कुछ महिलाओं ने मेरे कारवां को रोक लिया।”

उन्होंने लिखा, “मेरे ही गांव में रहने वाली ये मह‍िलाएं मेरी मां की बहुत घनिष्ठ थीं, लेकिन उन लोगों को एक पल के लिए संदेह हुआ कि मैं उन्हें पहचान पाऊंगा या नहीं, लेकिन मैंने उनसे संवाद करते हुए कहा कि मैं सभी को मैं जानता हूं। एक पल भी सोचे बिना, ये मेरे पास आईं और मुझसे पूछा। मैंने भी उनकी उम्र का सम्मान करते हुए उनके पैरों पर गिरकर आशीर्वाद लिया और पूछा क‍ि उन्हें ‘मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना’ का पैसा मिला है या नहीं। इस पर सभी ने हां में सिर हिलाया और हाथों में खाने की प्लेट लेकर प्यार से मेरी ओर इशारा किया।”

मुख्यमंत्री ने एक्स पर आगे लिखा कि “उनके कांपते गर्म हाथों ने मुझे भरपूर आशीर्वाद दिया और आग्रह किया कि प्रदेश में एक बार फिर हमारी सरकार बने।”

बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। 288 विधानसभा सीटों वाले महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान होना है। वहीं इसके नतीजे 23 नवंबर को सामने आएंगे। सभी राजनीतिक पार्टियाें ने चुनावी तैयारी तेज कर दी हैं।

“लाइवलीहुड ऑन व्हील्स” बना आत्मनिर्भरता और सम्मान की नई पहचान

–आईएएनएस

एससीएच/सीबीटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *