महाराष्ट्र सरकार चलाने के लिए 'महायुति' के पास कोई प्लानिंग नहीं : महेश तापसे 

मुंबई, 1 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रवक्ता महेश तापसे ने बुधवार को महाराष्ट्र में सरकार चलाने के लिए ‘महायुति’ नेताओं के पास की कोई प्लानिंग नहीं होने का आरोप लगाया।

महाराष्ट्र में नए सरकार के गठन में देरी के बाद अभी कुछ मंत्रियों के अपने विभाग का चार्ज नहीं लिए जाने पर एनसीपी (एसपी) प्रवक्ता महेश तापसे ने कहा, “वर्तमान सरकार के मंत्रियों को पता है कि सरकार के पास अभी आर्थिक नियोजन और सरकार चलाने के लिए जो प्लानिंग होती है, वो नहीं है। इसलिए अभी कुछ मंत्री आराम से बैठे हुए हैं। वर्तमान समय में महाराष्ट्र की आर्थिक स्थिति बहुत ही बिगड़ी हुई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजित पवार से मेरी अपील है कि सबसे पहले उन्हें महाराष्ट्र को फिर से आर्थिक प्रगति पर लाना चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा, “महाराष्ट्र में निवेश करने को लेकर व्यापारी बहुत ज्यादा भयभीत हो चुके हैं। हाल ही में बीड में सरपंच की हत्या हुई। अन्य जिलों में अगर कोई व्यापार करने जाता है, तो उनको लोकल माफियाओं से टकराव का सामना करना पड़ता है। ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। महाराष्ट्र की गौरवपूर्ण परंपरा रही है और इसके तहत महाराष्ट्र को एक नंबर का राज्य होना चाहिए।”

उन्होंने बीड में सरपंच की हत्या मामले में मुख्य आरोपी वाल्मिकी कराड के सरेंडर पर कहा, “यह बीड की जनता की विजय है, सारे विपक्ष के राजनीतिक दलों ने एक साथ जैसे आंदोलन किया और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री पर एक प्रकार का दबाव बनाया है। वाल्मिकी कराड किसी मंत्री के काफी निकट माने जाते हैं, वह मंत्री, मुख्यमंत्री का काफी निकट माना जाता है। ऐसे में यह लोगों की जीत है और निष्पक्ष रूप से इसकी जांच होनी चाहिए।”

सद्भावना दिवस: पूर्व पीएम राजीव गांधी जिनका सपना था 'एक भारत श्रेष्ठ भारत', तकनीकी विकास के लिए भी राष्ट्रीय एकता को माना अहम

उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मां आशाताई पवार के शरद पवार और अजित पवार के साथ आने के बयान पर उन्होंने कहा, “किसी भी मां को हमेशा लगता है कि उनका परिवार एक साथ हो। इसको गलत तरीके से नहीं देखना चाहिए। दोनों की राजनीतिक भूमिका अलग है। लेकिन, निजी स्तर पर कोई मनमुटाव नहीं होना चाहिए, यह मेरा भी मानना है।”

–आईएएनएस

एससीएच/एबीएम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *