'महायुति' अभेद्य है, जल्द होगा सीएम के नाम का ऐलान : नरेश गणपत

नई दिल्ली, 28 नवंबर (आईएएनएस)। शिवसेना के लोकसभा सांसद नरेश गणपत ने गुरुवार को आईएएनएस से बात करते हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों पर विपक्ष को घेरा। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री और ईवीएम मुद्दों पर भी अपनी बात रखी।

शिवसेना सांसद नरेश गणपत ने कहा, “कुर्सी के लिए विपक्ष के दल एक साथ आए थे। उनकी विचारधारा अलग-अलग है। उद्धव ठाकरे को सोचना चाहिए था, जब उन्होंने भाजपा से गठबंधन तोड़ डाला। कुर्सी के लिए उन्होंने हमारा गठबंधन तोड़ दिया, जो राष्ट्रीय गठबंधन था।”

विपक्षी नेताओं की तरफ से ईवीएम में गड़बड़ी को लेकर कही जा रही बात पर शिवसेना नेता ने कहा कि जब वे जीत जाते हैं, तो सब सही होता है और खुशियां मनाने लगते हैं। लेकिन जब वे हारते हैं, तो ईवीएम को दोष देते हैं। अगर ईवीएम में गड़बड़ी होती, तो राहुल गांधी या प्रियंका गांधी को चुनाव हरवा देते। ऐसे में वे कैसे चुनकर आए हैं। क्या उन सीटों पर ईवीएम का घोटाला हुआ है, इसके बारे में सोचना चाहिए। यह सब सिर्फ गुमराह करने की बातें हैं और अपने कैडर को अपने पास रखने के लिए वे ऐसी बातें कर रहे हैं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के नाम के को लेकर शिवसेना नेता ने कहा कि अभी चुनाव परिणाम आए सिर्फ पांच दिन हुए हैं। महायुति का ही सीएम बनेगा, दो-चार दिनों में नाम की घोषणा हो जाएगी। उन्होंने कहा, “हमारी ‘महायुति’ अभेद्य है और गठबंधन का नेता ही सीएम होगा।”

निवर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से बुधवार की उनकी मुलाकात के बारे में उन्होंने बताया कि वह चुनाव में जीत दर्ज करने पर मुख्यमंत्री को बधाई देने के लिए गए थे।

अरविंद केजरीवाल को जल्द दोबारा जाना पड़ेगा जेल : कमलजीत सहरावत

ज्ञात हो कि महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान हुआ। गत 23 नवंबर को इसके नतीजे आए, जिसमें सत्ताधारी महायुति को 234 सीटों पर जीत मिली। अब प्रदेश में मुख्यमंत्री बनाने को लेकर कवायद तेज है।

–आईएएनएस

एससीएच/एकेजे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *