तमिलनाडु में अंडरग्राउंड सीवर साफ कर रहे व्यक्ति की दम घुटने से मौत

चेन्नई, 11 अगस्त (आईएएनएस)। तमिलनाडु के अवाडी में भूमिगत सीवर की सफाई के दौरान रविवार को एक 25 वर्षीय संविदा कर्मचारी की दम घुटने से मौत हो गई। इसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों ने दी।

मृतक की पहचान अरुंथथिपुरम के गोपीनाथ के रूप में की गई है, जो अवाडी सिटी नगर निगम के लिए एक अनुबंध कर्मचारी के रूप में काम करता था।

यह घटना रविवार को तब हुई, जब अवाडी सिटी नगर निगम के चार संविदा कर्मचारी अवाडी के कुरिंजी स्ट्रीट में एक भूमिगत सीवर में सफाई कर रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, सीवर में उतरते वक्त गोपीनाथ को जहरीली गैस के कारण सांस लेने में दिक्कत हुई और वह बेहोश हो गया। तमिलनाडु अग्निशमन और बचाव की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और गोपीनाथ को सीवर से बाहर निकाला।

गोपीनाथ को पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में उनके शव को परीक्षण के लिए किलपौक मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया।

नियमों के अनुसार, सीवर की सफाई करने के लिए सफाईकर्मियों को बगैर सुरक्षा उपकरणों के नहीं उतारा जा सकता है। अवाडी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

–आईएएनएस

एकेएस/एएस

पेपरलेस मतदान प्रक्रिया से बढ़ेगी पारदर्शिता और सटीकता : अभिषेक सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *