क्रशर यूनियन कार्यालय पर मेटिस द मेडिसिटी हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन


मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-मेटिस द मेडिसिटी हॉस्पिटल द्वारा में क्रशर यूनियन कार्यालय बिल्ली ओबरा पर नि:शुल्क के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डाला बिल्ली क्रशर ओनर्स एसोसिएशन अध्यक्ष अजय सिंह ने फीता काटकर किया। मौके पर आलोक सिंह उपाध्यक्ष, अभिषेक सिंह सचिव, राकेश जायसवाल, चंद्रभूषण गुप्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डा ए के गुप्ता (रौनियार) ने किया।

मेटिस द मेडिसिटी हॉस्पिटल डाला बिल्ली क्रशर ओनर्स एसोसिएशन कार्यालय बिल्ली ओबरा पर आयोजित किया गया, मेडिकल कैंप में मेटिस अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा शुगर बीपी चर्म रोग दांत मुंह हड्डी एवं शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञों द्वारा कैंप में आए मरीजों का स्वास्थ्य जांच, बीपी शगर की जांच कर, मरीज को निःशुल्क दवा का वितरण किया गया। कैंप में 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का आयुष्मान कार्ड के साथ-साथ अस्पताल प्रबंधक द्वारा कैंप में आने लोगों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परिवार कार्ड भी बनाया गया।

उक्त अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डा आनंद श्रीवास्तव (एम.एस) दंत रोग, डॉ.एस एन पांडे मेडिसिन, डा आशुतोष विक्रम हड्डी रोग, अजय राय (मार्केटिंग मनेजर) अवधेश यादव (मार्केटिंग एग्जिक्यूटिव) टीम के अलावा क्रशर व्यवसाई के अखिलेश राय, उमाशंकर अग्रहरि, संतोष अग्रहरि, अनिल सिंह, बहादुर केसरी, संतोष राय, सूर्य नारायण अग्रहरि, तारकेश्वर केसरी, विनोद केसरी, राजू केसरी, मनीष सूद, राजकुमार सिंह, संतोष शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे










