विदेश मंत्रालय चला रहा स्वच्छता पर विशेष अभियान, 352 शिकायतों का किया समाधान

Media House लखनऊ-विदेश मंत्रालय दुनिया के विभिन्न हिस्सों में स्थित मंत्रालय के कार्यालयों के भीतर स्वच्छता पर विशेष अभियान 3.0 चला रहा है। अभियान के तहत कबाड़ एवं अनुपयोगी वस्तुओं को हटाकर करीब 11,644 वर्ग फुट जगह खाली की गई है, जबकि 352 सार्वजनिक शिकायतों का समाधान किया गया है।
अभियान 2 अक्टूबर, 2023 से शुरू हुआ था, जो कि 31 अक्टूबर, 2023 तक जारी रहेगा। इसके तहत 15 अक्टूबर तक 108 पीएमओ संदर्भों का निपटारा किया गया है।
विदेश मंत्रालय के एक आधिकारिक बयान के अनुसार अभियान के मुख्य फोकस क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान, सार्वजनिक शिकायतों का प्रभावी निपटान, स्क्रैप का निपटान और फाइलों को हटाना शामिल है।
इस अभियान में विदेश मंत्रालय, क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालयों, विदेश में भारतीय मिशनों, शाखा सचिवालयों और भारत में इसके अधीनस्थ कार्यालयों के अधिकारियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई है। 2 से 15 अक्टूबर की अवधि के दौरान मंत्रालय ने 415 स्वच्छता अभियान चलाने के साथ ही 1,39,953 फिजिकिल फाइलों की समीक्षा की है, जिनमें से 58,383 अनावश्यक फाइलों को हटा दिया गया है। 578 ई-फाइलें बंद कर दी गई हैं।
इंडियन डिप्लोमेसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा विशेष अभियान 3.0 के दौरान विदेश मंत्रालय की टीम द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है। चल रहे मेगा स्वच्छता अभियान के हिस्से के रूप में विदेश मंत्रालय ने 415 स्वच्छता अभियान आयोजित किए और लगभग 12000 वर्ग फुट क्षेत्र को खाली कराया। भारत और विदेशों में विदेश मंत्रालय के कार्यालय उत्साही भागीदारी के माध्यम से स्वच्छता का संदेश फैला रहे हैं। विदेश मंत्रालय जन-जागरूकता के लिए जनता तक पहुंच बढ़ाने को लेकर सोशल मीडिया का भी उपयोग कर रहा है। (रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

कनाडा में रह रहे भारतीयों के लिए विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *