विधायक सदर व जिलाधिकारी ने खाद की आपूर्ति व वितरण के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ किये संवाद

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र- विघायक सदर भूपेश चैबे जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने आज कलेक्ट्रेट के जन सुनवाई कक्ष में कृषि विभाग व सहकारिता विभाग के अधिकारियों से समितियों पर खाद की आपूर्ति ओवर रेटिंग पर रोक लगाने के सम्बन्ध में ए0डी0स्सी0ओ0 काॅपरेटिव व जिला कृषि अधिकारी से जानकारी प्राप्त किये इस दौरान जिलाधिकारी ने ए0डी0सी0ओ0 काॅपरेटिव को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन समितियों के लिए खाद का आवंटन किया जा रहा है वहा पर खाद की आपूर्ति समय से कर दी जाये इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये इस दौरान जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकरी को निर्देशित करते हुए कहा कि खाद व दवा की बिक्री के दुकानों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाये खाद बिक्री मंे यदि कही पर ओवर रेटिंग की शिकायत प्राप्त होती है तो सम्बन्धित दुकानदार के विरूद्ध प्राथामिकी दर्ज की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये उन्होनें कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप खाद के वितरण की कार्यवाही की जाये। ए0डी0सी0ओ0 काॅपरेटिव ने बताया कि इफको पारादीप सयंत्र (उड़ीसा)से विंध्याचल मण्डल मिर्जापुर के लिए 2500 मैं0 टन फास्फेटिक उर्वरक का आवंटन हुआ है। मिर्जापुर रैंक पॉइंट पर दिनांक 26.जुलाई 2025 तक आने की संभावना है। जनपद सोनभद्र को फास्फेटिक उर्वरक प्राप्त होते ही समितिवार उर्वरक आवंटन कर प्रेषित किये जाएंगे। जनपद में कुल 5 मैं0 टन से कम स्टॉक वाली 29 समितियों में उर्वरक प्रेषित किया जा रहा है।

फाइनल क्रिकेट मैच के दिन भाजपा चोपन मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह की टीम 10विकेट से हुई विजई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *