म्यांमार में विषाक्त भोजन करने से 100 से अधिक लोग बीमार

यांगून, 18 सितंबर (आईएएनएस)। देश की राज्य प्रशासन परिषद की सूचना टीम द्वारा बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, नाय पी ताव के तात्कोन टाउनशिप के चौंगचर गांव में विषाक्त भोजन करने के कारण 100 से अधिक लोग बीमार हो गए। उन्‍हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

समाचार एजेंसी श‍िन्हुआ के अनुसार, सूचना टीम ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र चौंगचर गांव के ग्रामीणों को 17 सितंबर की सुबह शुभचिंतकों द्वारा दान की गई बिरयानी, चिकन और आलू और टमाटर अंडा करी खाने के बाद उल्टी और दस्त की श‍िकायत होने लगी। तबीयत खराब होने पर उन्‍हें अस्‍पतालों में भर्ती कराया गया।

इसमें कहा गया है कि सभी प्रभावित व्यक्तियों की हालत स्थिर है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने दानदाताओं से बाढ़ पीड़ितों को गर्म और ताजा भोजन उपलब्ध कराने और दान प्रक्रिया के दौरान पर्यवेक्षण और प्रबंधन टीमों के साथ तालमेल के साथ काम करने का आग्रह किया।

–आईएएनएस

सीबीटी/

बीएसएफ ने बांग्लादेश सीमा पर 75 लाख के सोने के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *