मुंबई क्राइम ब्रांच ने बांद्रा में 286 किलो गांजा बरामद किया, ड्रग्स सप्लायर गिरफ्तार

मुंबई, 19 (आईएएनएस)। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बांद्रा में ड्रग्स तस्करी की सूचना पर बड़ी कार्रवाई की। सीनियर इंस्पेक्टर दया नायक के नेतृत्व में टीम ने ट्रांजिट कैंप के एक घर में छापा मारा, जहां 286 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 71.67 लाख रुपये बताई जा रही है। टीम ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। ड्रग्स के स्रोत और सप्लाई की जांच जारी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट 9 के सीनियर इंस्पेक्टर दया नायक को बांद्रा इलाके में ड्रग्स तस्करी होने की गुप्त जानकारी मिली थी। सूचना के आधार पर मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट 9 की टीम ने बांद्रा के ट्रांजिट कैंप के एक घर में छापेमारी की। इस कार्रवाई में टीम ने 286 किलो गांजा बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस गांजे की कीमत 71.67 लाख रुपये बताई जा रही है।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स तस्करी मामले में आरोपी इमरान अंसारी (36) के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। टीम पता लगा रही है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में ड्रग्स कहां से लेकर आया था और कहां सप्लाई करने वाला था।

बता दें कि इस साल ही फरवरी में मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट 9 ने दादर इलाके के एक गेस्टहाउस पर छापेमारी कर 5 किलो एमडी ड्रग्स जब्त किया था। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 करोड़ रुपये बताई गई थी। टीम ने इस मामले में दो आरोपियों, जहांगीर शाह आलम शेख (मुंबई निवासी) और सेनॉल शेख (पश्चिम बंगाल निवासी) को गिरफ्तार किया था।

बढ़ते प्रदूषण को लेकर गोपाल राय पर हमलावर हुए वीरेंद्र सचदेवा, मांगा इस्तीफा

–आईएएनएस

एफजेड/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *