म्यांमार का ताउंगगी हॉट एयर बैलून फेस्टिवल नवंबर में

यांगून, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। म्यांमार का प्रसिद्ध हॉट एयर बैलून महोत्सव इस साल नवंबर में सात दिनों तक शान प्रांत के ताउंगगी में आयोजित किया जाएगा।

इस साल का उत्सव शान प्रांत की राजधानी ताउंगगी में अवयार हॉट एयर बैलून स्क्वायर में 9-15 नवंबर तक चलेगा।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी शान प्रांत पारंपरिक हॉट-एयर बैलून प्रोफेशनल्स एसोसिएशन के एक अधिकारी ने कहा, “इस साल, उद्घाटन और समापन समारोहों के लिए पारंपरिक तरीकों के साथ-साथ नई तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा।”

उत्सव के दौरान लगभग 150 से 200 हॉट एयर बैलून लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। अधिकारी ने कहा कि सही संख्या की पुष्टि महीने के अंत तक की जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस उत्सव का उद्देश्य स्थानीय व्यवसायों को बढ़ावा देना और पारंपरिक समारोहों को संरक्षित करना है।

उन्होंने कहा कि अधिकारी ताउंगगी हॉट एयर बैलून फेस्टिवल को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल करने के लिए काम कर रहे हैं।

ताउंगगी हॉट एयर बैलून फेस्टिवल पारंपरिक रूप से म्यांमार कैलेंडर के आठवें महीने तजाउंगमोन की पूर्णिमा पर होता है और इसकी शुरुआत 1894 में हुई थी।

–आईएएनएस

एमकेएस/एकेजे

पीएम मोदी के 'एक हैं तो सेफ हैं' नारे पर सियासी घमासान, समर्थन में आए साधु-संत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *