समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने देशवासियों को दी बधाई ।

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 14ता.लखनऊ- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आजादी के 76वें स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को बधाई दी। श्री यादव ने लोगों को बधाई देते हुए कहा कि भारत को आजादी महात्मा गांधी के नेतृत्व में अनगिनत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान के फलस्वरूप मिली है। इस आजादी की सुरक्षा में देशवासियों को आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द को बनाए रखना है। आज लोकतंत्र को सशक्त करने और स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों को जीवित रखने की पहले से कहीं ज्यादा आवश्यकता है। समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक भारत के निर्माण में योगदान की अपील की है। अंग्रेजों की लंबी गुलामी के बाद भारत ने आखिरकार 15 अगस्त 1947 को आजाद हवा में सांस ली और आजाद सुबह का सूरज देखा। हालांकि, इस सूरज में बंटवारे के जख्म की लाली भी थी। बंटवारे के बाद मिली आजादी खुशी के साथ ही दंगों और सांप्रदायिक हिंसा का दर्द भी दे गई।

मुख्यमंत्री ने गोमतीनगर में 300 बेडेड सुपर स्पेशेलिटी हॉस्पिटल व ट्रॉमा सेंटर का किया उद्घाटन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *