दिव्यांगजन रोजगार मेले का आयोजन 10 अगस्त को

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी प्रयागराज-क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय प्रयागराज एवं उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 10.8.2026 को प्रातः 10:00 बजे से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, 29 ए थार्नहिल रोड, सिविल लाइंस, प्रयागराज परिसर में एक दिवसीय दिव्यांगजन रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के विभिन्न कंपनियों द्वारा लगभग 300 पदों पर सीधे भर्ती की जानी है, जिसमें वेतनमान रुपया एक 11000 से 20000 तक वेतन दिया जाएगा। उक्त रोजगार मेले में हाई स्कूल, इंटर, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, पॉलिटेक्निक आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के बेरोजगार अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। इस रोजगार मेले में अभ्यार्थी रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.gov.up.in पर अपना पंजीयन करके अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्र, अंक पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थी व्यक्तियों से संबंधित विस्तृत विवरण रोजगार संगम पोर्टल पर प्राप्त कर सकते हैं। इस रोजगार मेले में प्रतिभाग हेतु यात्रा भत्ता देय नहीं है








