नशामुक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में जनभागीदारी सबसे बड़ी शक्ति-अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी हरदोई- केन्द्रीय संचार ब्यूरो, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार लखनऊ द्वारा “विकसित भारत–जी राम जी अधिनियम तथा नशा मुक्त जन-जागरूकता अभियान” के अंतर्गत समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने, सामाजिक चेतना को सुदृढ़ करने तथा विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से जिला पंचायत सभागार, हरदोई में एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अध्यक्ष, जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात केंद्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी श्री जय सिंह द्वारा पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया।इस कार्यक्रम मे विभाग द्वारा पंजीकृत कलाकारों द्वारा नाट्य रूपांतरण के माध्यम से नशा मुक्त भारत अभियान एवं विकसित भारत के संकल्प को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।

मुख्य अतिथि प्रेमावती ने अपने संबोधन में कहा कि नशामुक्त, स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत और सशक्त राष्ट्र का निर्माण तभी संभव है, जब प्रत्येक नागरिक नशामुक्त जीवन, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सकारात्मक जनभागीदारी को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, कौशल, सेवा एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि पीके वर्मा ने कहा कि किसी भी अभियान की सफलता केवल सरकार के प्रयासों से नहीं, बल्कि जनभागीदारी से सुनिश्चित होती है। जब समाज और शासन साथ मिलकर कार्य करते हैं, तभी परिवर्तन स्थायी बनता है। प्रत्येक नागरिक यदि अपने स्तर से सकारात्मक प्रयास करे तो नशामुक्त एवं विकसित भारत का लक्ष्य अवश्य प्राप्त किया जा सकता है।

मान्धाता क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सख्त है मान्धाता पुलिस

इस अवसर पर उपायुक्त श्रम एवं रोजगार संतोष सिंह, खंड विकास अधिकारी सुरसा कविता अवस्थी, खंड विकास अधिकारी अहिरोरी कामरान नुमानी तथा क्षेत्रीय मद्य निषेध अधिकारी रमेश कुमार ने भी विकसित एवं नशामुक्त भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन सारिका सिंह ने किया। कार्यक्रम में केंद्रीय संचार ब्यूरो के अधिकारियों, कर्मचारियों सहित हरदोई के विशिष्ट गणमान्य नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *