अभातेयुप द्वारा देशव्यापी नेत्रदान जागरूकता अभियान, 21 दिनों में 18 हजार से अधिक लोगों ने भरे संकल्प पत्र

पूरे देश और नेपाल की 363 शाखा परिषद् के माध्यम से लगातार 21 दिनों तक नेत्रदान पर “विजन फॉर विजन लेस नामक अभियान चलाया गया

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : ज्ञातव्य है कि तेरापंथ धर्म संघ के ग्यारहवें आचार्य श्री महाश्रमण जी की आध्यात्मिक प्रेरणा से अभातेयुप अपने सेवा संस्कार संगठन जैसे त्रिआयामी उद्देश्यों की पूर्ति करते हुए सेवारत है। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश डागा ने इस नेत्रदान की जानकारी देते हुए बताया कि अभातेयुप द्वारा नेत्रदान के क्षेत्र में पूरे भारत और नेपाल में अपनी 363 शाखा परिषदों के माध्यम से लोगों का मृत्युपरांत नेत्रदान करवाया जा चुका है। विदित हो एक व्यक्ति के नेत्रदान से दो अंधकारमय जीवन रोशन होते हैं। अभातेयुप के महामंत्री अमित नाहटा ने इस अभियान में स्थानीय शाखा परिषद् की जागरूकता व परिवारजन की उत्कृष्ट भावना के प्रति साधुवाद प्रकट किया और लोगों को अभातेयुप के इस अभियान में सहयोग का आह्वान किया। अभातेयुप के 60साल पूरे होने पर नेत्रदान के क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया।अभातेयुप षष्ठीपूर्ति के राष्ट्रीय संयोजक एवं अभातेयुप उपाध्यक्ष पवन मांडोत ने बताया कि पूरे देश और नेपाल की 363 शाखा परिषद् के माध्यम से लगातार 21 दिनों तक नेत्रदान पर “विजन फॉर विजन लेस नामक अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत देश और नेपाल के कई हिस्सों में नेत्रदान जागरूकता हेतु सेमिनार रैली ,संकल्प पत्र मोटिवेशनल वीडियो, आदि माध्यमों से कार्यक्रम चलाए गए।लगभग 18000से अधिक लोगो ने मरणोरांत नेत्रदान की भावना जताते हुए संकल्प पत्र अपनी सहमति से भरे।इस महनीय कार्य में नेत्रदान के राष्ट्रीय प्रभारी सुनील दुगड़,सह प्रभारी कमलेश भंसाली,कोमल डागा ,कैलाश जैन और उनकी टीम पूरे देश और नेपाल की शाखाओं से संपर्क कार्य इस कार्य को गति प्रदान कर रही है। तेयुप चास बोकारो के अध्यक्ष चन्दन बाँठिया ने नेत्रदान से जुड़ी कई भ्रांतियां बताई नेत्रदान किसी भी उम्र के व्यक्ति का हो सकता है। मृत्युपरांत छह घंटे के भीतर आई बैंक की मदद से यह कार्य संपादित करवाना होता है। अभातेयुप षष्ठी पूर्ति के अंतर्गत हमारे क्षेत्र में जागरूकता रैली/सेमिनार/संकल्प पत्र (संख्या) आदि का आयोजन किया गया।परिषद् मंत्री अमृत लोढा ने बताया कि अब तक चास बोकारो परिषद् के सहयोग से 20+ नेत्रदान करवाए जा चुके है।परिषद् नेत्रदान संयोजक अरिहंत जैन ने बताया कि हमारी संस्था ऐसे मानव सेवा के कार्यों में सदैव तत्पर रहती है। नेत्रदान करवाने के लिए 8271771777 से संपर्क किया जा सकता है।

चिन्मय विद्यालय की छात्रा श्रुति बनी हजारीबाग की आईपीएस,स्कूल आकर गुरुजनों का लिया आशीर्वाद 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *