चिन्मय विद्यालय की छात्रा श्रुति बनी हजारीबाग की आईपीएस,स्कूल आकर गुरुजनों का लिया आशीर्वाद 

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : चिन्मय विद्यालय की पूर्व छात्रा श्रुति आज अपने पुराने विद्यालय पहुंची। वह अभी तत्काल हजारीबाग में सहायक पुलिस अधीक्षक पद पर तैनात है। विद्यालय आकर अपने पुराने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रुति की अपार सफलता पर चिन्मय मिशन की स्वामिनी आचार्या  स्वामिनी संयुक्तानंद सरस्वती, विद्यालय प्रबंधन के सचिव महेश त्रिपाठी, प्राचार्य सूरज शर्मा उप प्राचार्य नरर्मेन्द्र कुमार सहित अन्य गणमान्य शिक्षको से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वे विद्यालय में भी अनुशासन प्रिय, बहुमुखी प्रतिभा की धनी रही हैं। इस दौरान उन्होंने अपने पुराने कक्षा में भी जाकर भावनात्मक लगाव बनाए रखा। आचार्या स्वामिनी संयुक्तानंद सरस्वती ने भारतीय  पुलिस सेवा श्रुति की सफ़लता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता उन्होंने अपने मेहनत, लगन और एकाग्रता से प्राप्त किया है। स्वामिनी संयुक्तानंद सरस्वती ,विद्यालय प्रबंधन के सचिव महेश त्रिपाठी, प्राचार्य सूरज शर्मा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी। उन्होंने संजीव सिंह, एस एन झा, डॉ नमिता शर्मा, निशा सिंहा, पंकज कुमार मिश्रा एवं अन्य शिक्षकों से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री का प्रयास लाया रंग, झारखंड को मिले 28 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव-मुख्य सचिव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *