नेपाल बस हादसा : अब तक 27 यात्रियों की मौत, सीएम योगी ने लिया संज्ञान

लखनऊ, 23 अगस्त (आईएएनएस)। नेपाल के तानाहुन जिले में शुक्रवार को पोखरा से काठमांडू जा रही भारतीय टूरिस्ट बस नदी में गिर गई। हादसे में महाराष्ट्र के 27 यात्रियों की मौत हो गयी, जबकि 16 लोगों का इलाज काठमांडू के एक अस्पताल में चल रहा है। वहीं एक व्यक्ति लापता है, जिसे रेस्क्यू टीम द्वारा ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे का शिकार हुए सभी यात्री महाराष्ट्र के बताये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेते हुए राहत आयुक्त कार्यालय को राहत कार्यों के निर्देश दिये।

सीएम के न‍िर्देश पर राहत आयुक्त ने महराजगंज के एसडीएम और सीओ नौतनवा के साथ एसएचओ सनौली को मौके पर भेजा। साथ ही महाराष्ट्र सरकार से संपर्क किया। वहीं शवों को सड़क मार्ग से गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचाया जाएगा, जहां से एयरक्रॉफ्ट से महाराष्ट्र भेजा जाएगा।

राहत आयुक्त जीएस नवीन ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे नेपाल के तानाहुन जिले में भारतीय टूरिस्ट से भरी एक बस के नदी में गिरने की सूचना मिली। इस पर उन्होंने तत्काल मदद के लिए नेपाल सरकार की बात की। साथ ही नेपाल में तैनात भारतीय पुलिस के सीनियर अधिकारियों से संपर्क किया गया।

वहीं सीएम योगी ने हादसे का संज्ञान लेते हुए राहत आयुक्त कार्यालय को राहत कार्य के निर्देश दिये। राहत आयुक्त ने बताया कि सीएम योगी के निर्देश के बाद महराजगंज की नौतनवा तहसील के एसडीएम एनपी मौर्य, सीओ जय प्रकाश त्रिपाठी और सनौली एसएचओ अंकित सिंह को घटना स्थल के लिए रवाना किया गया।

वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा में पारित

वहीं एडीएम पंकज वर्मा को टीम से कोआर्डिनेट करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही महाराष्ट्र सरकार से संपर्क स्थापित कर हादसे की जानकारी दी गयी। इस पर महाराष्ट्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने राहत आयुक्त से मदद की अपील की। राहत आयुक्त ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के आग्रह पर उत्तर प्रदेश राहत आयुक्त कार्यालय पूरे ऑपरेशन को अपने स्तर से अंजाम दे रहा है।

उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के लिए महाराष्ट्र सरकार ने उत्तर प्रदेश राहत कार्यालय को नोडल बनाया है। राहत आयुक्त ने बताया कि नेपाल सरकार से प्राप्त जानकारी के अनुसार बस में 44 लोग सवार थे। इसमें 42 यात्री थे, जबकि एक ड्राइवर और एक कंडक्टर था। उन्होंने बताया कि बस तानाहुन जिले के पास हाईवे से लगभग 500 फीट नीचे नदी में गिर गई।

हादसे की जानकारी होते ही नेपाल प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। इसके बाद उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त कार्यालय को जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि हादसे में 27 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 16 का काठमांडू के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, देर रात तक एक व्यक्ति लापता था, रेस्क्यू टीम द्वारा उसकी तलाश की जा रही है।

राहत आयुक्त ने बताया कि नेपाल प्रशासन ने शनिवार दोपहर करीब 2 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपे जाने की बात कही है। इसके बाद सभी शवों को सड़क मार्ग से गोरखपुर एयरपोर्ट लाया जाएगा, वहां से एयरक्राफ्ट से महाराष्ट्र भेजा जाएगा। वहीं घायलों को इलाज के बाद सड़क मार्ग से वापस भारत लाया जाएगा।

24 साल की उम्र में अभिषेक ने टी20 अंतर्राष्ट्रीय के बाद आईपीएल में भी बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड

— आईएएनएस

विकेटी/सीबीटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *