जयंती पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस को किया गया याद

– अधिवक्ताओं ने नेताजी के मार्ग का अनुशरण करने का लिया संकल्प
– डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सभागार में गोष्ठी का हुआ आयोजन
मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र- डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के सभागार में शुक्रवार को मां भारती के वीर सपूत आजाद हिंद फौज के संस्थापक व महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वी जयंती धूमधाम से मनाई गई।आयोजित गोष्ठी में अधिवक्तताओं ने नेताजी के व्यक्तित्व व कृतित्त्व को याद करते हुए उनके मार्ग का अनुशरण करने का संकल्प लिया।

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर हम उनकी वीरता, देशभक्ति और बलिदान को याद करते हैं। उनके नेतृत्व में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम ने एक नई दिशा और ऊर्जा प्राप्त की। नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज के माध्यम से भारतीय सैनिकों को संगठित कर ब्रिटिश शासन के खिलाफ एक मजबूत मोर्चा तैयार किया। उनकी जयंती पर हम उनके आदर्शों और विचारों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेते हैं। महामंत्री प्रदीप कुमार मौर्य एडवोकेट ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन और कार्य भारतीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। उनका जन्म 23 जनवरी 1897 को ओडिशा के कटक में हुआ था।

सुभाष चंद्र बोस ने अपनी शिक्षा कोलकाता और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में पूरी की। सुभाष चंद्र बोस ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने युवाओं को संगठित कर ब्रिटिश शासन के खिलाफ एक मजबूत मोर्चा तैयार किया। सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज की स्थापना की और ‘चलो दिल्ली’ का नारा दिया। गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता हरि प्रसाद यादव व संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार मौर्य ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव, महेंद्र प्रसाद यादव,शिवपूजन सिंह, राम गुल्ली यादव, सतपाल यादव, नवीन पाण्डेय, टीटू गुप्ता, शाहनवाज आलम खान, कामता प्रसाद, बीपी सिंह, शांति वर्मा आदि मौजूद रहे।

बाल तस्करी से जुड़ी मुद्दो पर हुई चर्चा -अमित सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *