सीट शेयरिंग को लेकर महाविकास अघाड़ी में मतभेद नहीं : रमेश चेन्निथला

मुंबई, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला ने शनिवार को व‍िधानसभा चुनाव के ल‍िए सीट शेयरिंग के मामले पर कहा क‍ि इसे लेकर महाविकास आघाड़ी में किसी भी तरह का कोई मतभेद नहीं है।

उन्होंने कहा, उद्धव ठाकरे से मुलाकात हुई है, उनकी तबीयत ठीक नहीं है। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि उद्धव ठाकरे भी स्वस्थ हैं और महाविकास आघाड़ी भी स्वस्थ है। हमारे बीच किसी तरह का कोई विवाद नहीं है।

सीट शेयरिंग को लेकर शनिवार को बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में नाना पटोले, संजय राउत, जयंत पाटिल के नेतृत्व में सीट बंटवारे को लेकर बैठक होगी। इसमें सीट शेयरिंग के मामले को सुलझा लिया जाएगा।

वहीं, शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा, रमेश चेन्निथला मातोश्री आए थे और हमने उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में चर्चा की। दो दिनों से रुकी हुई चर्चा आज दोपहर बाद फिर से शुरू होगी। हमने तय किया है कि देर रात तक चर्चा पूरी हो जाएगी और सीट शेयरिंग को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। समाजवादी पार्टी हमारे साथ है और शुक्रवार को उद्धव ठाकरे और अखिलेश यादव के बीच बातचीत हुई है।

बता दें कि संजय राउत ने 18 अक्टूबर को मीडिया से कहा था, “महाराष्ट्र कांग्रेस आलाकमान सीट बंटवारे को लेकर फैसला नहीं ले पा रहा है। मैं कांग्रेस आलाकमान से बात करूंगा। सीट बंटवारे पर जो फैसला लंबित है, उसे गति दी जानी चाहिए। मैं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से इस बारे में बात करूंगा। कई सीटों पर फैसला हो चुका है। कुछ सीटें ऐसी हैं, जिन पर फैसला नहीं हुआ है।”

मैंगनीज अयस्क का अब तक का सबसे अधिक उत्पादन फरवरी में हुआ

उन्होंने कहा कि गठबंधन में शामिल सभी दलों ने अपने नेताओं के साथ सीट बंटवारे को लेकर सहमति बना ली है। लेकिन महाराष्ट्र में कांग्रेस के नेता निर्णय लेने में सक्षम नहीं हैं। उन्हें सूची बार-बार दिल्ली भेजनी पड़ती है। फिर उन बातों पर चर्चा होती है। ऐसे में निर्णय लेने में देरी हो रही है। एनसीपी और शिवसेना (यूबीटी) के बीच कोई बड़ा मतभेद नहीं है। लेकिन कांग्रेस के साथ कुछ सीटों पर मामला अटका हुआ है।

–आईएएनएस

डीकेएम/सीबीटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *