सद्भावना दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट के अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ

सोनभद्र-अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में सद्भावना दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट के अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाया गया। उन्होंने बताया कि सभी धर्म, भाषा, क्षेत्र के लोगों के मध्य राष्ट्रीय एकीकरण/सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाने का निर्णय शासन द्वारा लिया गया है, इसी के क्रम में आज कलेक्ट्रेट सभागार में सद्भावना दिवस के अवसर पर शपथ दिलाया जा रहा है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुभाष यादव, अपर जिलाधिकारी नमांमि गंगे  आशुतोष दूबे सहित कलेक्ट्रेट के संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

तीन वर्ष से गुमशुदा युवक को पुलिस के अथक प्रयास से बरामद कर उनके परिजनो को किया गया सुपुर्द।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *