ओबरा पुलिस ने दुष्कर्म के प्रकरण मे वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

कृपा शंकर पांडेय,मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र –ओबरा पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी को मात्र दो दिन में गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। आरोपी की पहचान बलिराम (25) पुत्र लहुरमन ग्राम बैरपुर टोला नदहरी के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने 8 जुलाई को थाना ओबरा में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने आरोप लगाया था कि बलिराम ने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। मिली शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर लिया। मुखबिर की सूचना पर 10 जुलाई को सुबह करीब 8:30 बजे पुलिस ने आरोपी को थाना क्षेत्र के गांधी मैदान के पास से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में कांस्टेबल अनुराग तिवारी की टीम ने यह कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ धारा 64(2)m, 352, 351(3) बीएनएस और 67 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। बता दे कि पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी ओबरा हर्ष पाण्डेय के मार्गदर्शन में टीम ने कार्रवाई की।

बिना परमिट के अवैध खनिज का परिवहन करते वाहन पकड़ाया, वाहन सीज,अभियुक्त गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *