मुख्यमंत्री आतिशी से सम्मानित होकर खुश हुए ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ी

नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना ने गुरुवार को पेरिस ओलंपिक और पैरालंपिक 2024 में पदक जीतने वाले दिल्ली के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। खिलाड़ियों ने आईएएनएस से बात करते हुए खुशी जाहिर की।

कुश्ती में कांस्य पदक जीतने वाले अमन ने पुरस्कृत करने के लिए दिल्ली सरकार को धन्यवाद दिया। उन्होंने आईएएनएस से बताया, मैं दिल्ली सरकार का बहुत-बहुत धन्यवाद करना चाहता हूं कि मुझे एक करोड़ का प्राइस दिया गया है। मैं आगे बच्चों के लिए कहना चाहूंगा कि वे अपनी प्रैक्टिस पर ध्यान दें। जिस पर आपका लक्ष्य है, उस पर ध्यान देना चाहिए, बाकी जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे। लेकिन लोगों को अपने लक्ष्य से भटकना नहीं चाहिए।

पुरुषों की हाई जंप कैटेगरी में रजत पदक जीतने वाले शरद कुमार को दो करोड़ रुपये पुरस्कार राशि दी गई। उन्होंने कहा, मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। दिल्ली सरकार ने मुझे 2 करोड़ रुपये की राशि से सम्मानित किया है।

शरद के भाई रंजीत कुमार ने मुख्यमंत्री आतिशी को धन्यवाद करते हुए कहा, उन्होंने जो हमें सम्मान और सहयोग किया उसके लिए धन्यवाद करते हैं। मेरे भाई को दो करोड़ रुपये का चेक मिला है।

उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने 2024 के ओलंपिक और पैरालंपिक में भारत का मान बढ़ाने वाले दिल्ली के 5 खिलाड़ियों और एक कोच को ‘नकद प्रोत्साहन योजना’ के तहत सम्मानित किया। मुख्यमंत्री आतिशी ने खिलाड़ी शरद कुमार को 2 करोड़ रुपये, अमन को 1 करोड़ रुपये, शरद कुमार के कोच सजल कुमार राय, तूलिका मान और विकास सिंह को 10-10 लाख रुपये और अमोज जैकब को 5 लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया। सरकार की तरफ से इन खिलाड़ियों को 3.35 करोड़ रुपए वितरित किए गए।

जेलेंस्की की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अजीब घटना, बदबू से रिपोर्टर्स का बुरा हाल

–आईएएनएस

एससीएच/सीबीटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *