मुल्तान टेस्ट शतक पर शफीक ने कहा, 'टीम के लिए प्रदर्शन करना बेहद खास अहसास'

मुल्तान, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। सोमवार को पहले दिन पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट खोकर 328 रन बना लिए। कप्तान शान मसूद (151) और अब्दुल्ला शफीक (102) ने शतकीय पारियां खेलीं।

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक सोमवार को मुल्तान में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में अपना पांचवां टेस्ट शतक जड़ने के बाद टीम के स्कोर में योगदान देकर खुश हैं। उन्होंने 2024 में शतकों का सूखा खत्म करने के बाद इसे ‘एक खास अहसास’ बताया।

शान मसूद का पहले बल्लेबाजी करने का फैसला टीम के लिए फायदेमंद रहा। शफीक के अलावा मसूद ने भी 13 चौकों और दो छक्कों की मदद से 150 रनों की ठोस पारी खेली। मैच के पहले दिन स्टंप्स तक पाकिस्तान 328/4 के कुल स्कोर के साथ मजबूत स्थिति में है।

इन दो बल्लेबाजों से पहले सैम अय्युब चार और बाबर आजम 30 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड से गस एटकिंसन ने दो विकेट लिए जबकि जैक लीच और क्रिस वोक्स के नाम एक-एक विकेट रहा। दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान से सऊद शकील और नसीम शाह नाबाद लौटे।

इससे पहले सुबह के सत्र में चौथे ओवर में सैम अयूब के मात्र चार रन पर आउट होने के बावजूद शफीक और मसूद ने दूसरे विकेट के लिए 253 रनों की बड़ी साझेदारी की। चाय के बाद शफीक को गस एटकिंसन ने 102 रन पर आउट कर दिया।

मुल्तान में खेल खत्म होने के बाद शफीक ने कहा, “मैं खुश हूं क्योंकि टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना एक अलग ही अनुभव है। यह आसान खेल नहीं है, मैं प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित कर रहा था। जब शान मसूद जैसा सीनियर बल्लेबाज आपके साथ खेल रहा हो, तो यह मेरे लिए भी सीखने का मौका होता है।”

2.6 लाख से अधिक मतदाताओं के साथ विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है जम्मू-कश्मीर का सांबा जिला

इस बीच, पूर्व कप्तान बाबर आजम का लाल गेंद के प्रारूप में खराब प्रदर्शन जारी है। पूर्व नंबर 2 टेस्ट बल्लेबाज ने 2023 की शुरुआत से खेली गई पिछली 17 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है। उनका आखिरी टेस्ट शतक दिसंबर 2022 में कराची में न्यूजीलैंड के खिलाफ था।

–आईएएनएस

एएमजे/एकेजे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *