एसपी के निर्देश पर ट्रेफिक डीएसपी ने वाहनों के विरूद्ध चलाया अभियान, वसूला गया जूर्माना

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : पुलिस अधीक्षक पूज्य प्रकाश बोकारो के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक, यातायात आशीष कुमार महली के नेतृत्व में आर०के० राणा, पु०नि० सह थाना प्रभारी, यातायात थाना एवं यातायात थाना के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मियों के सहयोग से विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें लोगों को सड़क सुरक्षा से संबंधित अहम जानकारी दी गई एवं इस संबंध में लंबी दूरी की बसे, भारी वाहन, चार पहिया वाहन, तीन पहिया वाहन, दो पहिया वाहन आदि के विरूद्ध बर्थ एनालाइजर का उपयोग कर ड्रन्क एण्ड ड्राइव  चलाया गया एवं राॅन्ग साईड ड्राइविंग बिना अनुज्ञप्ति, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट एवं अन्य कागजात का भी जॉच किया गया। जाँच के क्रम में एमभी एक्ट के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से कुल तीन लाख एक हजार छः सौ पचास) रू० का जुर्माना किया गया।

धनगढ़ी में ग्रामीणों के विरोध के बाद पुलिस ने किया बल प्रयोग, आंसू गैस के छोडे गोले साथ ही रब्बर बुलेट से की गई फायरिंग 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *