जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, खलिहान एवं रामलीला मैदान की भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी सोनभद्र-जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में तहसील घोरावल के उप जिलाधिकारी आशीष त्रिपाठी द्वारा ग्राम ओदार, परगना बड़दर स्थित सार्वजनिक भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए कब्जा हटवा दिया गया। उक्त प्रकरण में ग्राम निवासी कुसुम देवी द्वारा तहसील दिवस में जिलाधिकारी के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर खलिहान एवं रामलीला मैदान की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाने की मांग की गई थी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके क्रम में उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने मौके पर पहुंचकर आराजी संख्या 220, 222 एवं 224 की खलिहान भूमि तथा आराजी संख्या 221 एवं 223 की रामलीला मैदान की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल, राजस्व कर्मी, ग्राम प्रधान एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक एवं सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में भी ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

खनन न्यूज़-जिलाधिकारी ने मारकुण्डी व टोलप्लाजा पर अवैध परिवहन व ओवरलोडिंग वाहनों की स्वयं जॉच की 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *