रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेश में महिलाओं ने बसों में की मुफ्त यात्रा, मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

लखनऊ, 19 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन के मौके पर एक बार फिर प्रदेश की महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा का तोहफा दिया। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रदेश की महिलाओं ने 19 अगस्त को 24 घंटे तक बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा का लाभ उठाया। यह बस सेवा रविवार रात 12 बजे से शुरू हो गई थी और सोमवार रात 12 बजे तक जारी रहेगी।

रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए बसों से निःशुल्क यात्रा करने वाली महिलाएं सुबह 5 बजे से ही आगरा के ट्रांसपोर्ट नगर आईएसबीटी बस स्टेशन पर पहुंच गई थीं। उन्हें रक्षाबंधन के मौके पर सरकार की तरफ से मिली सौगात के तहत हाथरस, अलीगढ़ तक मुफ्त यात्रा कराई गई। सफर कर रही महिलाओं ने सरकार की इस पहल का स्वागत किया।

तमाम बच्चे भी महिलाओं के साथ मुफ्त यात्रा करते हुए काफी खुश नजर आए। आईएसबीटी बस स्टेशन से हर रूट के लिए बड़ी संख्या में रक्षाबंधन पर महिलाएं सफर कर रही हैं। दिल्ली, फरीदाबाद, छाता, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, मैनपुरी, एटा, कासगंज, फिरोजाबाद, लखनऊ और कानपुर की तरफ जाने वाली महिलाओं की संख्या बहुत ज्यादा है।

क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि रक्षाबंधन को लेकर हर बस स्टैंड और प्रमुख चौराहों पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उनके अनुसार, हमारी तरफ से पहले से ही बसों की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी कर ली गई थी। इससे यात्रियों को हर पांच मिनट पर उनके गंतव्य के लिए बस उपलब्ध कराई जा रही है।

बिना शर्त जमानत मिलने के बाद प्रशांत किशोर ने कहा, कई पुलिस वाले पहले से जनसुराजी

कानपुर के झकरकटी बस अड्डे पर सुबह से ही महिलाएं बड़ी संख्या में यात्रा के लिए पहुंच गई थीं। इनमें ज्यादातर महिलाओं को लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव, प्रयागराज और फतेहपुर की यात्रा करनी थी।

शुक्लागंज की माधुरी ने बताया कि पहले रक्षाबंधन के दिन हमें अपने भाइयों की हथेली में रखी बांधने के लिए जल्दी सुबह निकलना पड़ता था। क्योंकि, प्रयागराज के लिए बसें सुबह ही मिलती थीं, लेकिन अब हर समय बस सुविधा उपलब्ध है और वो भी नि:शुल्क। हमारे मुख्यमंत्री ने हम बहनों का इतना ध्यान रखा, ये दिखाता है कि उन्हें हमारी फिक्र है।

रोडवेज के प्रयागराज परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक एम के त्रिवेदी ने बताया कि रोडवेज बसों में फ्री सफर की सुविधा 18 अगस्त की रात 12 बजे से शुरू हो गई थी। जिसमें शाम चार बजे तक एक लाख 20 हजार से अधिक महिलाओं ने निःशुल्क यात्रा का लाभ उठाया। पिछले साल 1 लाख 41 हजार बहनों ने इस निःशुल्क सुविधा का लाभ उठाया था।

झांसी बस स्टैंड से रोडवेज बसों में सवार होने वाली महिलाओं ने रक्षाबंधन के इस गिफ्ट के लिए सीएम योगी को शुक्रिया कहा। झांसी बस स्टैंड पर उरई के लिए बस पकड़ने आई मीनू ने कहा कि सीएम योगी ने सभी बहनों को यह उपहार देकर हमारे त्योहार की खुशियां बढ़ा दी है।

प्रदेश की योगी सरकार ने रक्षाबंधन पर अयोध्या से जुड़ने वाले सभी रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाई हैं, जिससे महिलाओं की यात्रा सुगम हो सके। रक्षाबंधन पर्व को ध्यान में रखते हुए 120 बसें विभिन्न मार्गों पर लगाए गए हैं।

बांग्लादेश : पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और बेटी साइमा वाजेद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

परिवहन निगम के एआरएम आदित्य प्रकाश ने बताया कि सभी बसें अयोध्या धाम बस अड्डे के आगे अस्थाई बस अड्डे से संचालित की जा रही है। यह सभी बसें गोरखपुर,प्रयागराज, लखनऊ,कानपुर, बनारस, जौनपुर, सुल्तानपुर अन्य शहरों तक संचालित हो रही है।

गोरखपुर परिक्षेत्र में उपलब्ध रोडवेज की सभी 840 बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई। देवरिया और कुशीनगर जैसे रूट पर बसों के फेरे भी बढ़ाए गए हैं। यात्रा की यह सुविधा सभी श्रेणी की बसों के लिए सुनिश्चित की गई। इसके अलावा गोरखपुर शहर में सभी 25 इलेक्ट्रिक बसों में भी महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सहूलियत दी गई है। बसों में महिलाओं के टिकट तो बनाए गए लेकिन उनसे किराया नहीं लिया गया।

लखनऊ में रोडवेज बसों के साथ ही सिटी बसों और विशेष रूप से इलेक्ट्रिक बसों में रक्षाबंधन पर्व के अवसर यात्रा करने वालों में महिलाओं की ज्यादा भीड़ देखने को मिली।

— आईएएनएस

विकेटी/जीकेटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *