जीशान सिद्दीकी के दावे पर भाजपा नेता मोहित कंबोज ने कहा, ‘मेरे अच्छे दोस्त थे बाबा सिद्दीकी’

मुंबई, 28 जनवरी (आईएएनएस)। बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान ने मुंबई पुलिस को दिए अपने बयान में दावा किया है कि हत्या के दिन उनके पिता की डायरी में भाजपा नेता मोहित कंबोज का नाम लिखा था। जीशान सिद्दीकी के दावे पर अब भाजपा नेता मोहित कंबोज की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि बाबा सिद्दीकी मेरे अच्छे दोस्त थे।

भाजपा नेता मोहित कंबोज ने कहा, “जीशान सिद्दीकी के बयान को तोड़-मरोड़कर मीडिया में चलाया जा रहा है। मैं यह स्पष्ट करना चाहूंगा कि चार्जशीट में मेरा कोई नाम नहीं है। जीशान ने बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद अपना बयान दिया था, उन्होंने उसमें बताया कि जिस दिन यह घटना हुई है, उस दिन बाबा सिद्दीकी की बात मुझसे हुई थी।”

उन्होंने कहा, “बाबा सिद्दीकी मेरे 15 साल से पुराने दोस्त थे और हमारी सप्ताह में दो-चार बार बात होती थी और यह बहुत ही दुखद बात है। जिस दिन उनकी हत्या हुई, उसी शाम मेरी बातचीत हुई। मेरे उनके साथ पिछले 15 साल से मधुर संबंध रहे हैं। मेरी राजनीतिक मुद्दों पर उनसे चर्चा होती रहती थी। हालांकि, अब कुछ जगह जीशान सिद्दीकी के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। मैं इसकी निंदा करता हूं और यही कहूंगा कि बाबा सिद्दीकी मर्डर की सच्चाई बाहर आनी चाहिए। साथ ही जो भी दोषी हो उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए।”

दरअसल, जीशान सिद्दीकी ने पुलिस को दिए अपने बयान में खुलासा किया कि उनके पिता बाबा सिद्दीकी रोजाना डायरी लिखा करते थे और उसी डायरी में जो आखिरी नाम है, वह मोहित कंबोज का है।

मुइज्जु सरकार ने भारत ने मालदीव की संकट घड़ी में बढ़ाया हाथ, 30 अरब रुपये की सहायता जारी

उन्होंने खुलासा करते हुए बताया, “मेरे पिता नियमित रूप से डायरी लिखते थे, मेरे पिता की हत्या के दिन यानी कि 22 अक्टूबर 2024 को उन्होंने डायरी में मोहित कंबोज के नाम का उल्लेख किया था। मेरे पिता के अपने फोन से व्हाट्सएप पर मोहित कंबोज से शाम 5:30 से 6:00 के बीच संपर्क किया हुआ भी दिखाई दे रहा है। मोहित कंबोज को बांद्रा पूर्व में मुद्रा बिल्डर के प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए मेरे पिता से मिलना था। मुद्रा बिल्डर ने वहां रहने वाले लोगों से बातचीत करते समय मेरे पिता के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया था, मेरे पास वीडियो भी है।”

–आईएएनएस

एफएम/एएस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *