अमेरिका के अलबामा में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत, कई घायल

ह्यूस्टन, 10 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के दक्षिणी राज्य अलबामा में टस्केगी विश्वविद्यालय के परिसर में रविवार सुबह हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।

इस घटना की जानकारी देते हुए बताया गया है कि मारा गया व्यक्ति विश्वविद्यालय का छात्र नहीं था।

इसमें कहा गया, “टस्केगी विश्वविद्यालय में हुई इस गोलीबारी में यूनिवर्सिटी के छात्रों सहित कई अन्य लोग भी घायल हो गए हैं। घायलों का ओपेलिका स्थित ईस्ट अलबामा मेडिकल सेंटर और मोंटगोमरी स्थित बैपटिस्ट साउथ अस्पताल में इलाज चल रहा है।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मैकॉन काउंटी के कोरोनर हैल बेंटले ने कहा कि “काफी लोग” घायल हुए हैं, लेकिन उन्होंने घायलों की सही संख्या नहीं बताई।

टस्केगी सिटी पुलिस प्रमुख मार्डिस ने बताया कि घायलों में एक छात्रा को पेट में गोली लगी है।

इस मामले में पुलिस द्वारा किसी को गिरफ्तार करने की सूचना नहीं मिली है। मार्डिस ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोलीबारी किस कारण से हुई।

–आईएएनएस

पीएसएम/एबीएम

एस जयशंकर ने न्यूयॉर्क में जी4 देशों के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *