राजौरी में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, 3 जवान घायल

अनिल भारद्वाज,जम्मू/राजौरी-जम्मू संभाग के अंतर्गत राजौरी जिले के नारला क्षेत्र में मंगलवार शाम को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई।
आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद जम्मू कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने शाम करीब चार बजे तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षाबलों के घेरे में फंसता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर पहले छोटे हथियारों से गोलाबारी शुरू कर दी। जंगल में 2 से तीन आतंकी छिपे होने की सूचना है। वहीं सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गोलाबारी में एक आतंकी को ढेर कर दिया गया है । वहीं एक स्पेशल पुलिस ऑफिसर सहित तीन जवान घायल बताए गए हैं जिसे साथियों की मदद से गोलाबारी के घेरे से बाहर निकाल प्राथमिक उपचार दिया गया है। शाम पांच बजे खबर लिखे जाने तक गोलाबारी जारी थी।

सेलम जिले में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र 5 लाख रुपये तक के शिक्षा ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *