अटल आवासीय विद्यालय गुरमुरा सोनभद्र में प्रवेश हेतु ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं।

Media House सोनभद्र-प्रधानाचार्य,अटल आवासीय विद्यालय गुरमुरा सोनभद्र ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित अटल आवासीय विद्यालय, गुरमुरा, सोनभद्र में विध्याचल भण्डल, मिर्जापुर के जनपद मिर्जापुर, भदोही व सोनभद्र के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्च्चों व कोरोना काल में निराश्रित हुए बच्चे (महिला कल्याण विभाग, लखनऊ से प्राप्त सूची के आधार पर) तथा मुख्यमंत्री बाल सेवायोजना (सामान्य) के लिए पात्र बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़े जाने हेतु शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा-08 में कुल 160 सीट एवं कक्षा-09 में कुल 64 सीट (बालक बालिका अनुपात 50.50) पर अटल आवासीय विद्यालय गुरमुरा सोनभद्र में प्रवेश हेतु ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं।
आवेदन पत्र किसी भी सामान्य कार्य दिवस में प्रातः 10.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक 01 जनवरी,2026 से ऑनलाइन आवेदन नचइवबूण्पद के माध्यम से अथवा समिति कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गये क्यू0आर0 कोड को स्कैन करके सफलतापूर्वक कर सकते है तथा ऑफलाइन सम्बन्धित जनपद के एन०आई०सी० वेबसाइट से डाउनलोड कर, जनपदों के श्रम विभाग के समस्त कार्यालयों, जिला प्रोवेशन अधिकारी कार्यालय, बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों तथा अटल आवासीय विद्यालय, गुरमुरा-सोनभद्र से प्राप्त किया जा सकता है। पूर्ण रुप से भरे आवेदन पत्र जनपदों के श्रम विभाग के समस्त कार्यालयों, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों एवं अटल आवासीय विद्यालय कार्यालय, गुरमुरा, सोनभद्र में 31 जनवरी,2026 तक जमा किये जा सकते हैं। आवेदन-पत्र जमा करने की अन्तिम तिथि 31 जनवरी, 2026 सांय 05.00 बजे तक हैं।
उन्होंने बताया कि अद्यतन नवीनीकृत निर्माण श्रमिक जो दिनाँक 30 नवम्बर, 2025 को कम से कम 03 वर्ष बोर्ड की सदस्यता अवधि पूर्ण कर चुका हों। कोविड-19 से अनाथ हुये बच्चों जिनका महिला कल्याण विभाग में पंजीयन हो अथवा मुख्यमंत्री बाल सेवायोजना (सामान्य) हेतु पात्र बच्चें। कक्षा-6 के प्रवेश के लिये अभ्यर्थी की जन्मतिथि 01 जून, 2014 से पहले और 31 जुलाई 2016 (जिनमें उक्त तिथियां सम्मिलित हैं) के बाद नहीं होनी चाहिए। कक्षा-9 के प्रदेश के लिये अभ्यर्थी की जन्मतिथि 01 मई, 2011 से पहले और 31 जुलाई,2013 (जिनमें उक्त तिथियां सम्मिलित हैं) के बाद नही होनी चाहिए। कक्षा-06 एवं कक्षा-09 में प्रवेश हेतु अभ्यर्थी कक्षा-05 तथा कक्षा-08 अध्यनरत अथवा उत्तीर्ण हो। प्रति परिवार के अधिकतम 02 बच्चें ही पात्र होंगें। सभी वर्गों के लिये आरक्षण नियमानुसार देय होगा। विशेषताएं सभी आधुनिक सुविधाओं युक्त सह शैक्षिक आवासीय विद्यालय। बालक/बालिकाओं के लिए पृथक-पृथक छात्रावास। निःशुल्क गुणवत्तापुरक शिक्षा, भोजन व छात्रावास की व्यवस्था। बालक/बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए खेल एवं अन्य गतिविधियों का प्रोत्साहन कराना। बालक/बालिकाओं के लिए सीट का अनुपात 50.50 प्रतिशत अर्थात बराबर आवश्यक अभिलेख। निर्माण श्रमिक होने की दशा में अद्यतन नवीनीकृत निर्माण श्रमिक पंजियन कार्ड। अनाथ होने की दशा में माता व पिता का मृत्यु प्रमाण-पत्र। अभ्यार्थी के आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाण-पत्र की प्रति।
अभ्यर्थी का पेन नम्बर (Personal Education Number) (PEN) जाति प्रमाण-पत्र की प्रति, तीन नवीन पासपोर्ट साइज की फोटो, आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि-31.01.2026 सांय 05.00 बजे तक परीक्षा तिथि-22 फरवरी,2026 (रविवार), समय सुबह 11.00 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक नोटः-प्रवेश परीक्षा विन्ध्याचल मण्डल के आवर्त जनपदों मिर्जापुर, भदोही व सोनभद्र में सम्पन्न होगी। प्रवेश परीक्षा का स्थान प्रवेश पत्र के माध्यम से अवगत कराया जायेगा। प्रवेश पत्र, प्रवेश परीक्षा दिनाँक 22 फरवरी,2028 से एक सप्ताह पूर्व पोर्टल से डाउनलोड/श्रम विभाग के जनपदीय कार्यालयों द्वारा ऑफलाइन अभ्यर्थियों को उपलब्ध करा दिये जायेगें।










