कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र- भूपेश चैबे विधायक व जिलाधिकारी के निर्देशानुसार कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन ब्लड बैंक, लोढ़ी, सोनभद्र के समीप किया गया। उक्त शिविर में मुख्य अतिथि भूपेश चैबे, विधायक के कर-कमलो द्वारा 51 ट्राईसाईकिल, 03 व्हील चेयर, 36 जोड़ी बैसाखी, 01 लेप्रोसी कीट व 03 कान की मशीन एवं बचपन डे केयर सेन्टर में पंजीकृत दिव्यांग 04 बच्चो को डेªस, बैग, जूते इत्यादी का वितरण किया गया साथ ही विधायक के प्रयास से विधायक के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग किये गये 15 व्यक्तियों द्वारा ब्लड डोनेशन किया गया। उक्त वितरण व ब्लड डोनेशन कार्यक्रम में विद्या देवी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज, सोनभद्र व विधायक प्रतिनिधि विकास मिश्रा व दिव्यांगजन कार्यालय के सुयश कुमार शुक्ला, सहायक अध्यापक एल0टी0ग्रेड कनिष्ठ सहायक, गोलू कुमार, विनय कुमार शर्मा, मोहम्मद तलहा, बचपन डे केयर सेन्टर सोनभद्र के राहुल कुमार व अन्य समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

हज-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 7 अगस्त, 2025 कर दी गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *