मण्डला आयुक्त की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 19ता.सोनभद्र-शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस ‘‘ का आयोजन अगस्त महीने के तीसरे शनिवार को किया गया। तहसील घोरावल में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मण्डला आयुक्त मीरजापुर डाॅ0 मुथुकुमार स्वामी बी. की अध्यक्षता में किया गया, इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, उप जिलाधिकारी घोरावल राजेश सिंह ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को बड़े ही सरलभाव से सुना और निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर मण्डलायुक्त डाॅ0 मुथुकुमार स्वामी बी0 ने उपस्थित अधिकारयों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण शिकायतकर्ता का फीडबैक लेते हुए शिकायतों का निस्तारण किया जाये, जिससे कि शिकायतकर्ता को किसी प्रकार की समस्या न हो और उनके प्रकरण का निस्तारण समय से किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रकरणों का समाधान सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के मौके पर विभागीय कार्मिकों की टीम द्वारा किया जायेगा और जो मामले एक या दो दिन के अन्दर निस्तारित नहीं होंगे, उनका निस्तारण उच्च स्तरीय अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर निस्तारित किया जायेगा। इसी प्रकार से जमीन सम्बन्धी प्रकरणों के निस्तारण के लिए सम्बन्धित राजस्व विभाग व पुलिस विभाग के कार्मिकों को निर्देशित करते हुए कहा कि विवादित जमीन वाले प्रकरणों का हल कराया जाये, इसमें किसी प्रकार का पक्षपात न किया जाये, कार्यवाही करते हुए पीड़ित को न्याय दिलाया जाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस घोरावल में मण्डला आयुक्त मीरजापुर डाॅ0 मुथुकुमार स्वामी बी0, पुलिस अधीक्षक डाॅ0 यशवीर सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी घोरावल राजेश सिंह आदि ने 60 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 08 मामलें निस्तारित किये गये और 04 टीम को क्षेत्र में भेजकर 04 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस घोरावल में कुल 12 मामले निस्तारित हुए,बाकी 48 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

राबर्ट्सगंज तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार व पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न कराया गया, इस मौके पर उप जिलाधिकारी राबर्ट्सगंज निखिल कुमार यादव, तहसीलदार राबर्ट्सगंज आदि ने 118 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही 17 मामलें निस्तारित किये गये और 04 टीम को क्षेत्र में भेजकर 04 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस राबर्ट्सगंज में कुल 21 मामले निस्तारित हुए, बाकी 97 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने की कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। इस मौके पर तहसीलदार राबर्ट्सगंज, मुख्य चिकित्साधिकारी, सी0ओ0 सी0टी0 सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

विश्व पर्यटन दिवस के शुभ अवसर पर पर्यटन युवाक्लब का आयोजन

तहसील ओबरा में उप जिलाधिकारी ओबरा प्रभाकर सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, इस मौके पर उप जिलाधिकारी ओबरा, तहसीलदार आदि ने 20 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 04 मामलें निस्तारित किये गये, बाकी 16 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

तहसील दुद्धी में अपर जिलाधिकारी (नमांमि गंगे) आशुतोष दूबे की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी दुद्धी  सुरेश राय, तहसीलदार दुद्धी आदि ने 45 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 03 मामलें निस्तारित किये गये और 02 टीम को क्षेत्र में भेजकर 02 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस दुद्धी में कुल 05 मामले निस्तारित हुए, बाकी 40 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *