आगामी त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न,सुरक्षा को लेकर पुलिस रहेगी एलर्ट-एडिश्नल एसपी

Media House दुद्धी/सोनभद्र-दीपावली व छठ पर्व को लेकर शुक्रवार को महिला थाना में शांति समिति की बैठक एडिशनल एसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में दीपावली व छठ के पर्व को शांतिपूर्ण तरिके से मनाने पर चर्चा की गयी। उन्होंने कहा कि परमिशन के बाद ही पटाखा की दुकानें टाउन क्लब मैदान पर नगर पंचायत के अधीन लगेगी। सराफा व्यवसायियों को पूर्ण सुरक्षा देने का आश्वासन दिया। तालाबों एवं सरोवरों पर एक तैराक अनिवार्य रूप से रहेगा।एडिश्नल एसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने कहा कि त्यौहार से सम्बंधित सुरक्षा को लेकर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।ताकि कोई घटना दुर्घटना से बचा जा सके। धार्मिक संगठन से जुड़े कई वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए पर्व को सादगी व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। इस अवसर पर चेयरमैन कमलेश मोहन, सीओ राजेश कुमार रॉय, कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज जय शंकर राय, रामलीला कमेटी अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि,केन्द्रीय अखाड़ा कमेटी अध्यक्ष फत्तेह मोहम्मद खान,कलीमुल्ला खान, मण्डल अध्यक्ष दीपक शाह, ग्राम प्रधान त्रिभुवन यादव,शाबिर,रिजवान, सुरेन्द्र सिंह समेत दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

लोकसभा निर्वाचन-2024 में अधिक से अधिक मतदान करने की जा रही अपील

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *