दिल्ली चुनाव : पीएम मोदी पर लोगों ने जताया भरोसा, कहा- 10 साल में 'आप' सरकार ने राजधानी का कर दिया नाश

नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली के द्वारका में चुनाव रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी की रैली में पहुंचे समर्थक दृढ़ पाल तोमर समेत कई लोगों ने आईएएनएस से बात की।

तोमर ने कहा कि मैं जिस प्रकार से पीएम मोदी के विजन से देश का विकास हुआ है, उसी तरीके से दिल्ली का विकास होने जा रहा है। इस बार दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। भाजपा सरकार बनने से गरीबों, युवा साथियों को रोजगार मिलेगा। लोगों को सुंदर दिल्ली मिलेगी। यमुना बहुत गंदी चुकी है। यमुना केवल भाजपा सरकार में साफ हो सकती है। यदि पांच साल भाजपा सरकार को मिलते हैं तो दिल्ली का सुधार हो सकता है। मोदी की गारंटी पर हमें पूरा भरोसा है। जनता को मोदी की गारंटी पर पूरा भरोसा है। पीएम मोदी ने देश का बहुत विकास किया है। हर घर में शौचालय बनाया गया है, हर घर में नल से जल दिया है और हर घर में बिजली दी है। पीएम मोदी के विजन को पूरा विश्व जानता है। विश्वास के साथ दिल्ली का भी बदलाव होने जा रहा है।

पीएम मोदी के एक अन्य समर्थक एसवी सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने देश का विकास किया है। पूरा विश्व पीएम मोदी के नक्शेकदम पर चल रहा है। भारत विश्व गुरु बनने की कगार पर है। आगे कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने झूठे वादे किए है, कोई विकास नहीं किया है। केजरीवाल ने दिल्ली का नरक बना दिया है। दिल्ली का विकास केवल भाजपा सरकार कर सकती है।

एमपी के शाजापुर में संघ के स्वयंसेवकों ने अनुशासन व दक्षता का किया प्रदर्शन

संजीव ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि 10 साल में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली का नाश कर दिया है। पूरी दिल्ली की स्थिति बहुत खराब हो चुकी है। दिल्ली में हम बदलाव चाहते हैं। संजीव ने शायराना अंदाज में कहा कि ‘बिखरी झाड़ू, खिला कमल, दिल्ली बोली की तू चल निकल’। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिस भी राज्य में डबल इंजन की सरकार रही है वहां विकास हुआ है।

पीएम मोदी का भाषण सुनने आईं गायत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने देश के विकास के लिए बहुत काम किया है। वह भारत को आगे ले जाना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बने। हम भाजपा को विजयी बनाएंगे।

एक अन्य महिला राजवंती ने कहा कि पीएम मोदी देश की तरक्की चाहते हैं। उन्होंने भारत को ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। पीएम मोदी परमात्मा स्वरूप उतरकर इस धरती पर आए हैं। हम उनका कोटि-कोटि नमन करते हैं।

वहीं, आलोक कुमार ने कहा कि जो राम का लाए हैंं, हम उनको लाएंगे, दिल्ली में इस बार हम भगवा लहराएंगे। ताज चंद ने कहा कि पीएम मोदी जो वादे करते हैं, उसे पूरा करते हैं। पीएम मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैंं, जो गारंटी की भी पूरी गारंटी देते हैं। नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री आज तक हमें नहीं मिला।

पीएम मोदी के एक अन्य समर्थक ने कहा कि पीएम मोदी ने दिल्ली की जनता से डबल इंजन सरकार बनाने की अपील की है। इससे पीने के लिए स्वच्छ पानी मिलेगा। सारे भ्रष्टाचार खुलेंगे। दिल्ली की जनता को बेहाल करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

लैंड फॉर जॉब मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : शाहनवाज हुसैन

पीएम मोदी की द्वारका रैली के संबोधन पर भाजपा सांसद कमलजीत सेहरावत ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने आज अपना रोड मैप रखा है कि भारतीय जनता पार्टी अगर सरकार में आती है तो किस विजन के साथ काम करेंगे। पिछले 10 वर्षों में अपनी हर बातों पर फेल होने वाले आम आदमी पार्टी के नेता आज 15 गारंटी लेकर आ गए, ऐसी ही गारंटी वे 2015 और 2020 में भी लेकर आए थे। लेकिन पीएम मोदी ने टाइम बाउंड हर चीज को करने का दिल्ली वालों को भरोसा दिया है।

पीएम मोदी ने कहा है कि दिल्ली देश की राजधानी है, वह खुद इसका ध्यान रखेंगे। इसका मतलब है कि दिल्ली को दिल्ली वाले विश्व का सबसे बेहतर शहर बना सकते हैं। पीएम मोदी ने अपील की है कि भाजपा को वोट देकर दिल्ली को एक ऐसा शहर बनाएं, जो विश्व में जाना जाए। दिल्ली की जनता पीएम मोदी की अपील मानेगी और भाजपा की दिल्ली में सरकार बनेगी।

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर सोनिया गांधी की टिप्पणी पर बीजेपी सांसद ने कहा कि सोनिया गांधी खुद को एनर्जेटिक मानती हैं और हमारे देश की राष्ट्रपति के लिए उन्होंने विवादित बयान दिया है। सोनिया गांधी पर बहुत बड़ा सवाल उठता है कि आप महिला विरोधी हैं, आप अनुसूचित जनजाति की भी विरोधी हैं। आप देश के विकास की भी विरोधी हैं।

–आईएएनएस

एफजेड/सीबीटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *