दिल्ली की जनता को ठग केजरीवाल से सावधान रहने की जरूरत : मनजिंदर सिंह सिरसा

नई दिल्ली, 22 नवंबर (आईएएनएस)। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने शुक्रवार को आईएएनएस से बातचीत की। उन्होंने आम आदमी पार्टी द्वारा ‘रेवड़ी पर चर्चा’, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम सहित कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी।

अरविंद केजरीवाल महिलाओं को प्रति माह एक हजार रुपये देने का वादा कर रहे हैं। इस पर भाजपा नेता ने कहा है, “अरविंद केजरीवाल महिलाओं को 1000 रुपये देने का वादा कब से कर रहे हैं। लेकिन उन्होंने यह वादा पूरा नहीं किया है। वह एक बेईमान व्यक्ति हैं जो झूठे वादे करते हैं, करोड़ों रुपये इकट्ठा करते हैं और शीश महल बनाते हैं। भ्रष्टाचार कर दिल्ली में शराब घोटाला करते हैं।”

उन्होंने कहा, “मैं दिल्ली के लोगों को जरूर बताना चाहता हूं सभी को इस ठग केजरीवाल से बचना होगा। अरविंद केजरीवाल कहते थे कि यमुना को साफ कर उसमें डुबकी लगाने जाऊंगा। केजरीवाल कहते थे कि बंगले में नहीं रहूंगा। केजरीवाल कहते थे कि अगर मेरे मंत्री भ्रष्ट होंगे तो मैं उन्हें पार्टी से निकाल दूंगा। केजरीवाल पर दिल्ली की जनता को विश्वास नहीं करना चाहिए।”

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम पर भाजपा नेता ने कहा है कि महा विकास अघाड़ी को सपने देखने का अधिकार है, वे आज रात जितना चाहें उतना सपना देख सकते हैं। कल भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन महाराष्ट्र में सरकार बनाएगा और मुख्यमंत्री गठबंधन द्वारा चुना जाएगा। महाराष्ट्र के लोग समझदार हैं कि जो लूटेरे हैं उन्हें कभी वोट नहीं दिया होगा।

कनाडा सरकार के दावों पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में भाजपा नेता ने कहा है कि कनाडा सरकार के पास सबूत पहले भी नहीं थे। लेकिन अब कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को भी यह समझ में आ गया है कि उन्होंने झूठ बोलकर अपना बहुत बड़ा नुकसान कर लिया है। उनके मुल्क में लोग उनका विरोध कर रहे हैं। भारत सर्जिकल स्ट्राइक करता है तो सीना ठोक कर करता है। अगर आतंकवाद की बात होगी और हम कार्रवाई करेंगे तो मानेंगे कि हां हमने कार्रवाई की है। किसी देश में कोई आतंक फैलाता है तो उसे रोकने के लिए वहां की सरकार को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि अब कनाडा के सरकार की आंखें खुलेंगी।

अन्तर्राष्ट्रीय खेल मंच पर सिमरन का शानदार प्रदर्शन, 100 और 200 मीटर रेस में प्रथम स्थान प्राप्त कर रचा इतिहास

–आईएएनएस

डीकेएम/एकेजे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *