राहुल गांधी के लिए प्रार्थना करें, उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है : महंत राजू दास

अयोध्या, 28 सितंबर (आईएएनएस)। अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हाल में ही एक बार फिर एक ऐसा बयान दिया है, जिसको लेकर सियासत तेज हो गई है। हनुमान गढ़ी के मुख्य महंत राजू दास ने भी राहुल गांधी के बयान पर शनिवार को प्रतिक्रिया देते हुए उसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

महंत राजू दास ने कहा, “राहुल गांधी का यह कहना कि राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा केवल एक नाच-गान का कार्यक्रम था, बेहद निंदनीय है। मैं इसकी निंदा करता हूं और सभी हिंदूवादी संगठनों और सेकुलर लोगों से अपील करता हूं कि राहुल गांधी के लिए प्रार्थना करें, क्योंकि उनकी बुद्धि खराब हो गई है, भ्रष्ट हो गई है। राम मंदिर के निर्माण के लिए पिछले 500 वर्षों में लाखों हिंदू जनमानस ने त्याग और तपस्या की है। ऐसे में यह कहना कि वहां सिर्फ फिल्मी सितारों को बुलाकर डांस और गाना हुआ, अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी शुरू से ही राम मंदिर का विरोध करती रही है। मंदिर बनने से कांग्रेस को टीस है, कांग्रेस को समस्या है। उनके बयान से यह स्पष्ट होता है कि कांग्रेस को राम मंदिर के निर्माण से असहजता महसूस हो रही है। कांग्रेस हमेशा सदैव सनातन संस्कृति और साधु-संतों का अपमान करती आई है। यह एक स्पष्ट प्रमाण है कि राहुल गांधी बार-बार राम मंदिर का अपमान कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हरियाणा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि अयोध्या में भाजपा क्यों हारी? भाजपा को जनता ने क्यों नकार दिया? क्योंकि वह राम मंदिर के नाम पर वोट लेने चाहते थे, मगर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में एक मजदूर नहीं दिखा, किसान नहीं दिखा। भाजपा ने अंबानी, अमिताभ बच्चन जैसे लोगों को को बुला लिया। प्राण प्रतिष्ठा में नाच गाना चला, प्रेस वाले हाय-हाय कर रहे थे। ये भाजपा की रियलिटी है।

गौतमबुद्धनगर : ईद उल-फितर के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी मौजूद, सोशल मीडिया पर भी नजर

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के इस बयान के बाद भाजपा हमलावर हो चुकी है। भाजपा के कई नेताओं ने उनके इस बयान पर पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि राहुल वोट के लिए हिंदू आस्था पर चोट कर रहे हैं। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा पर सवाल उठा रहे हैं, इस आयोजन को डांस पार्टी बोल रहे हैं। ये वही पार्टी है, जिन्होंने हमेशा भगवान पर सवाल उठाया है। हिन्दू को टेरर बोलते आए हैं।

–आईएएनएस

पीएसके/जीकेटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *