मोहब्बत की दुकान की बात करने वाले के समर्थक हिंसक बनते जा रहे : प्रेम शुक्ला

नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सैम पित्रोदा पर पत्रकार की तथाकथित पिटाई मामले को लेकर जुबानी हमला बोला।

राहुल गांधी के अमेरिकी यात्रा के दौरान एक पत्रकार ने आरोप लगाया कि इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा से सवाल पूछे जाने पर राहुल गांधी की टीम के लोगों ने उनके साथ हाथापाई की। इसको लेकर भाजपा प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने कहा, कांग्रेस के शहजादे राहुल गांधी मोहब्बत की दुकान लगाने की बात करते हैं, लेकिन इस मोहब्बत की दुकान में नफरत का ऐसा फरमान है कि उनके समर्थक हिंसक बनते जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, अमेरिका के डलास में सैम पित्रोदा से एक पत्रकार द्वारा सवाल पूछ लिया कि बांग्लादेश में होने वाले हिंदुओं के उत्पीड़न पर आपकी राय क्या है? इस पर राहुल गांधी के समर्थकों द्वारा उसकी पिटाई की गई। उसको कमरे में बंद करके मोबाइल का सारा डाटा डिलीट कर दिया गया।

उन्होंने कहा, मीडिया की आजादी पर झंडा फहराने बजाय ये लोग आज कल डंडा चला रहे हैं और इसका बचाव भी कर रहे हैं। राहुल गांधी और उनके अंकल सैम पित्रोदा को हाथ जोड़कर मीडिया और हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए।

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी तीन दिवसीय अमेरिकी यात्रा पर थे। इस दौरान उन्होंने कई बयान को लेकर देश के अंदर भाजपा द्वारा विरोध किया जा रहा है। राहुल गांधी के भारत आने के बाद भी उनसे जुड़े विवाद खत्म नहीं हो रहे हैं।

निर्वाचन आयोग ने 18वीं लोकसभा के लिए नवनिर्वाचित सदस्यों की सूची राष्ट्रपति को सौंपी

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के स्वदेश लौट जाने के बाद एक प्रतिष्ठित मैगजीन से जुड़े एक पत्रकार ने आरोप लगाते हुए ये कहा, जब उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों के बारे में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के रुख के बारे में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा से सवाल पूछा, तो राहुल गांधी की टीम ने उनके साथ हाथापाई की।

उनके समर्थकों के एक समूह ने उनसे फोन छीन लिया और कमरे में बंद कर सवाल हटाने को कहा।

–आईएएनएस

एससीएच/सीबीटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *