सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम-अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-शासन द्वारा संचालित सड़क सुरक्षा अभियान / Zero Fatality District (ZFD) योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात/लाइन सोनभद्र डॉ0 चारू द्विवेदी एवं यातायात प्रभारी उ0नि0 कृष्ण कुमार शुक्ला सोनभद्र द्वारा मय पुलिस बल के थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क किनारे अव्यवस्थित एवं अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार चालानी/दंडात्मक कार्यवाही की गई। साथ ही वाहन चालकों को सड़क किनारे वाहन खड़ा न करने, यातायात नियमों का पालन करने एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा बताया गया कि सड़क किनारे खड़े वाहन दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बनते हैं, जिससे आमजन की जान को खतरा उत्पन्न होता है। इसी क्रम में जनपद में नियमित रूप से ऐसे प्रवर्तन अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है। उक्त अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, यातायात को सुचारु बनाए रखना तथा आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।










