सूखाड़ से त्रस्त किसान के मसले पर रैयत संघर्ष समिति ने की बैठक

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 28ता०बोकारो। चास के फोरलेन-तेलीडीह मोड़ के समीप अवस्थित मानव सेवा समाज के कार्यालय में  ” रैयत संघर्ष समिति “की बैठक रैयत एवं अलग राज्य आन्दोलनकारी उमेश चन्द्र महतो की अध्यक्षता में एवं संचालन,समिति के उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता राजदेव माहथा ने  किए। बैठक को सम्बोधित करते हुए सभी किसान/रैयत वक्ताओं ने दुःख प्रकट करते हुए कहा कि,गत दिनों झारखण्ड विधानसभा का माॅनसून-सत्र चला,लेकिन क्षेत्रिय  विधायकों सहित पक्ष-विपक्ष के किसी भी जनप्रतिनिधियों ने चास -चन्दनकियारी सहित सम्पूर्ण बोकारो जिला के सभी प्रखंडों में भयंकर सूखाड़ से त्रस्त किसानों के हित में किसी भी ने सरकार के समक्ष आवाज नहीं उठाई,जो दुर्भाग्यपूर्ण है।सब को जानकारी है कि पिछले वर्ष -2022 जैसा, इस वर्ष भी पिछले वर्ष से भी ज्यादा माॅनसून मौसम ने किसानों को जल  के लिए धोखा दिया।जिससे भंयकर सूखाड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है।वर्तमान में खेत कुएं,नाला,डोभा,जोड़िया,तालाब,चेक डेम,नदी आदि सुखे हुए हैं।जल के अभाव में धान एवं खरीफ फसलों की रोपाई एवं बुआई नहीं हो सकी है।रोपाई एवं बुआई का समय बीत चुका है।किसान,पशु-पक्षियों सहित आम-जन सूखाड़ से पीड़ित हैं और काफी चिंतित है।ऐसी स्थिति में क्षेत्रीय विधायकों सहित पक्ष-विपक्ष के जनप्रतिनिधियों द्वारा विधानसभा में सरकार  के समक्ष माॅनसून-सत्र के दौरान किसानों, मजदूरों एवं आमजनों के हित में सूखाड़ के सम्बन्ध में आवाज नहीं उठाना,किसानों/मजदूरों एवं आमजनों का अवहेलना करना है।जनप्रतिनिधियों के प्रति किसानों/मजदूरों एवं आमजनों में काफी आक्रोश है।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आज  ही रैयत संघर्ष समिति की ओर से झारखण्ड सरकार के  मुख्यमंत्री को-13 सूत्री ज्वलंत समस्याओं को लेकर मांग-पत्र उपायुक्त बोकारो के द्वारा दिया जाए।उपायुक्त, बोकारो के कार्यालय में मांग -पत्र दिया गया। जिसमें ज्वलंत मांगे-चास-चन्दनकियारी सहित बोकारो जिला के सभी प्रखंडों को अकाल क्षेत्र घोषित किया जाए,साथ ही युद्ध स्तर पर राहत योजना चलाई जाए साथ ही किसानों को खेती के लिए वैकल्पिक बीजों का वितरण निशुल्क दिया जाए।भू-सर्वेसेटलमेंट में हुए 90 प्रतिशत गड़बड़ियों को शिविर लगाकर सुधार करवाया जाए।चास -चन्दनकियारी प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों सहित सभी सरकारी कार्यालयों को दलालों/बिचौलियों से  मुक्त कराया जाए एवं भ्रष्टाचार  समाप्त  किया जाए। बोकारो के बेरोजगार विस्थापितों को नियोजन दिया जाए या खाली पड़े जमीन को विस्थापितों को वापस किया जाए। झारखण्ड सरकार द्वारा घोषित 75 प्रतिशत स्थानीय बेरोजगारों को निजी कंपनियों, सरकारी,अर्ध-सरकारी एवं अन्य संस्थाओं में नियोजित किया जाए।चास प्रखंड के कृषि बहुल क्षेत्र के 14 पंचायतों को नगर-निगम में शामिल नहीं किया जाए।प्रत्येक कृषक मित्रों को प्रति माह पच्चीस हजार रुपया मानदेय दिया जाए। वर्ष -2018-19 में चास -चन्दनकियारी के किसानों द्वारा कराया गया फसल बीमा की राशि का भुगतान अविलंब कराया जाए आदि 13 सूत्री मांगें हैं।आज की बैठक में सर्वश्री समिति के अध्यक्ष अजित सिंह चौधरी, भुतनाथ माहथा,राकेश महतो, विदेशी महतो, संतोष कुमार सिंह,चक्रधर शर्मा, हाबुलाल गोराईं,बिरंची माहथा,लाल मोहन शर्मा,हरि पद गोप,गुहीराम  गोराईं,शत्रुघ्न महतो,खगेन्द्र नाथ वर्मा,करम चांद गोप,मनिन्द्र नाथ महतो,,नीलकंठ महतो,लालदेव गोप,गोलबाबु अंसारी,उपेन्द्र पाण्डेय,मोती लाल गोराईं,धनंजय महतो, ठाकुर महतो,भरत महतो,हरि पद महतो,सहदेव महतो,झाबरा माहथा,करम चांद महतो, राजकुमार माहथा,विश्वेश्वर महतो, अनूप कुमार पाण्डेय,सोनू सिंह चौधरी, प्रहलाद महतो,शिव पुजन प्रमाणिक सहिथ सैकड़ों की संख्या में किसान एवं रैयत उपस्थित रहे।

गांजा के साथ तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *