टीबी उन्मूलन को लेकर श्रेष्ठ कार्य करने के लिए रांची जिले को मिले गोल्ड मेडल

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 20ता.रांची-मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड मंत्रालय में आज राज्य के विकास आयुक्त-सह-अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग अरुण कुमार सिंह ने मुलाकात कर विश्व यक्ष्मा दिवस 2023 के अवसर पर वाराणसी में हुए कार्यक्रम में टीबी उन्मूलन को लेकर श्रेष्ठ कार्य करने के लिए रांची जिले को मिले गोल्ड मेडल तथा प्रमाण पत्र मुख्यमंत्री को सप्रेम भेंट की। मुख्यमंत्री को उन्होंने अवगत कराया कि विश्व यक्ष्मा दिवस के उपलक्ष्य में मार्च 2023 में टीवी उन्मूलन से संबंधित एक कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में वाराणसी में आयोजित की गई थी, जहां टीबी उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित राज्यों एवं जिलों को सम्मानित किया गया था। इसी क्रम में झारखंड में लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने के लिए रांची जिला का चयन हुआ था। मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने टीबी उन्मूलन को लेकर रांची जिला द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर राज्य यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ० रंजीत प्रसाद उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने कहा-राज्य की चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर तथा मजबूत बनाने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *