क्षेत्राधिकारी नगर की अध्यक्षता में पुलिस लाइन चुर्क में की गयी एसजेपीयू एवं एएचटीयू की समीक्षा बैठक

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-पुलिस महानिदेशक, महिला सम्मान प्रकोष्ठ उ0प्र0 (लखनऊ) के आदेश के क्रम में एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में आज दिनांक-12.01.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क,जनपद सोनभद्र के सभागार कक्ष में क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा की अध्यक्षता में एसजेपीयू एवं एएचटीयू की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक आयोजित गई।
उक्त बैठक में कानून का उल्लंघन करने वाले बच्चों के बारें में, देख रेख एवं संरक्षण वाले बालकों के बारे में एवं बाल विवाह मुक्त भारत के संबंध में 100 दिवसीय जन जागरूकता कार्यक्रम, व बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ के दिलाया गया, एवं जे0जे0एक्ट0 ,पॉक्सों एक्ट के मुकदमों में पीड़िता को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने व पॉक्सो के मामलों में प्रारूप (क) व प्रारूप (ख) भरने तथा किशोर न्याय बोर्ड से निर्गत सम्मन तमिला, बाल कल्याण पुलिस अधिकारी/विवेचक के समक्ष आ रही समस्याएं इत्यादि के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस मौके पर अध्यक्ष/सदस्य बाल कल्याण समिति, अभियोजन अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य , चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट, श्रम विभाग , स्वास्थ्य विभाग, वन स्टॉप सेन्टर, वनवासी सेवा आश्रम म्योरपुर, बाल कल्याण पुलिस अधिकारी थाना एएचटीयू, एसजेपीयू व सभी थानो के बाल कल्याण अधिकारी मौजूद रहे ।

सोनभद्र-श्रम उन्मूलन अभियान के तहत छ: नाबालिक बच्चों को बाल श्रम से कराया गया मुक्त

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *