दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में भाजपा की सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षा बैठक

नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता अभियान को लेकर रविवार को समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।

देश की सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी इन दिनों बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान चल रही है। इस अभियान की समीक्षा को लेकर दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े के साथ दुष्यंत गौतम, राष्ट्रीय सचिव दिल्ली सह प्रभारी अलका गुर्जर, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा,दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, बीजेपी सांसद कमलजीत सेहरावत, योगेंद्र चंदोलिया ने दीप प्रज्वलित किया। इसके अलावा अलग-अलग जगह से प्रदेश उपाध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, अलग-अलग मोर्चे के प्रभारी अध्यक्ष मौजूद रहे।

बता दें कि भाजपा देशभर में जोर-शोर से सदस्यता अभियान चला रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी महीने दो सितंबर को पार्टी के केंद्रीय कार्यालय विस्तार में भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया था। इसके अगले दिन तीन सितंबर को भाजपा शासित राज्यों में प्रदेश स्तर पर सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई थी। पार्टी ने इस राष्ट्रीय सदस्यता अभियान को ‘संगठन पर्व सदस्यता अभियान-2024’ का नाम दिया गया।

इससे पहले 20 सितंबर को भाजपा ने इस सदस्यता अभियान को देशवासियों का भरपूर समर्थन मिलने की बात कहते हुए यह दावा किया था कि मात्र 18 दिनों में 4 करोड़ से अधिक लोग पार्टी के सदस्य बन चुके हैं। पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के संयोजक विनोद तावड़े ने पार्टी के सदस्यता अभियान के इतिहास रचने का दावा किया था। उन्होंने कहा था कि मात्र 18 दिनों में भाजपा के सदस्यता अभियान ने 4 करोड़ सदस्यों का आंकड़ा पार कर लिया गया है।

मोदी सरकार का बजट सार्थक और विकासोन्मुखी : मनोरंजन शर्मा

जानकारी के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी की ओर से देशभर में चलाए जा रहे इस सदस्यता अभियान को बड़ी कामयाबी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और असम जैसे राज्यों में मिलती नजर आ रही है।

–आईएएनएस

एससीएच/जीकेटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *