11 पशु चिकित्सा अधिकारियों के वेतन भुगतान पर अग्रिम आदेश तक रोक

मीडिया हाउस सोनभद्र – जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपद में कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम की धीमी प्रगति एवं भारत सरकार के भारत पशुधन पोर्टल पर सूचनाओं के संतोषजनक अपलोड न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए 11 पशु चिकित्सा अधिकारियों के वेतन भुगतान पर अग्रिम आदेश तक रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

जिन अधिकारियों के वेतन भुगतान पर रोक लगाई गई है, उनमें चतरा ब्लॉक के बगौरा व जैमोहरा, जुगैल, दुद्धी, विण्ढ़मगंज, सुकृत, कोन, म्योरपुर, नगवां, चुर्क, रावर्टसगंज के संबंधित पशु चिकित्सा अधिकारी के वेतन भुगतान पर रोक लगायी है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि भारत सरकार के भारत पशुधन पोर्टल पर कृत्रिम गर्भाधान से संबंधित सभी सूचनाएं शत-प्रतिशत एवं समयबद्ध रूप से अपलोड की जाएं। उन्होंने कहा कि यह कार्य शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे 30 जुलाई तक प्रगति में उल्लेखनीय सुधार सुनिश्चित करें। यदि निर्धारित अवधि तक अपेक्षित प्रगति नहीं हुई तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि सहित अन्य विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप कार्य करते हुए कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम की प्रगति में तेजी लाने तथा पोर्टल पर शत-प्रतिशत डाटा अपलोड सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

चोरी की घटना 2 गिरफ्तार, कब्जे से 2 मोबाइल फोन, 2 पीतल की परात, 2 चांदी का करधन बरामद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *