रेलकर्मचारी इंटर कॉलेज चोपन में सरस्वती प्रतिमा का अनावरण, बसंत पंचमी पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया पूजन.

कृपा शंकर पांडेय, मीडिया हाउस चोपन/सोनभद्र-रेलकर्मचारी इंटर कॉलेज चोपन में बसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह रहे। जयराम सिंह ने प्रतिमा का विधिवत पूजन किया और मां सरस्वती से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भक्ति और उत्साह का वातावरण देखा गया। प्रतिमा अनावरण के बाद छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, नृत्य, गीत और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों ने इन प्रस्तुतियों की सराहना की।

मुख्य अतिथि जयराम सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बसंत पंचमी शिक्षा और संस्कार का पर्व है, जो विद्यार्थियों को ज्ञान के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने इस आयोजन के लिए विद्यालय परिवार को बधाई दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद सिंह ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और आयोजन में सहयोग करने वालों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि मां सरस्वती की कृपा से विद्यालय शैक्षणिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहा है। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य अमरेश चंद्र पाण्डेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, वरिष्ठ पत्रकार मनोज चौबे, रामसभा मिश्रा, प्रदीप राय झूल्लू, मोहन मिश्रा, राधेश्याम तिवारी, रिंकू सिंह, मुकेश, रजनीश तिवारी, सुधीर श्रीवास्तव, शुभम कौशिक सहित विद्यालय के समस्त अध्यापकगण, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक दयाशंकर मौर्य ने किया।

मोदी सरकार कारपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए श्रम कानूनों को खत्म कर दी-ट्रेड यूनियन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *