सिरमौर भाजपा जिला अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न, धीरज गुप्ता को सौंपी गई कमान

सिरमौर, 5 जनवरी (आईएएनएस)। सिरमौर भाजपा जिला अध्यक्ष पद का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। इसमें धीरज गुप्ता को जिला भाजपा अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई।

इस दौरान जिला भाजपा प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल समेत भाजपा चुनाव प्रभारी डेजी ठाकुर एवं सांसद सुरेश कश्‍यप भी उपस्थित रहे।

मीडिया से बात करते हुए भाजपा चुनाव प्रभारी डेजी ठाकुर ने कहा कि लोकतांत्रिक एवं पारदर्शिता के साथ आज भाजपा जिला सिरमौर के अध्यक्ष पद पर चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। इसमें भाजपा जिला अध्यक्ष पद की कमान पांवटा साहिब के धीरज गुप्ता को सौंपी गई है।

उन्होंने बताया कि भाजपा के संविधान के अनुसार 6 साल बाद दोबारा सदस्यता होती है और उसके बाद बूथ, मंडल एवं जिला की कार्यकारिणी का गठन किया जाता है। पूरे जिले से मंडल अध्यक्ष और एक प्रतिनिधि चुना गया था और उन्होंने जिला भाजपा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया और रव‍िवार को जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की गई।

भाजपा प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल में भाजपा का संगठन पर्व आखिरी चरण में पहुंच चुका है। संगठनात्मक दृष्टि से भाजपा के प्रदेश में 74 मंडल थे। इसका विस्तार करते हुए अब 171 भाजपा मंडल बनाए गए हैं। इनमें से 143 मंडलों का गठन कर दिया गया है। प्रदेश में भाजपा के 17 संगठनात्मक जिले है। इनमें से रव‍िवार को नौ जिलों में भाजपा जिला अध्यक्ष पद के लिए चयन पूरे हो गए।

–आईएएनएस

एकेएस/सीबीटी

दीपावली पर देशवासियों को बड़ी सौगात, नहीं बढ़ेंगे डीजल-पेट्रोल के दाम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *