गाजा में इजरायली एयर स्ट्राइक में छह यूएन कर्मचारियों की मौत

संयुक्त राष्ट्र, 12 सितंबर (आईएनएस)। गाजा में इजरायल के हमले जारी हैं। बुधवार को एक इजरायली एयर स्ट्राइक में संयुक्त राष्ट्र के 6 कर्मचारियों की मौत गई। इस हमले में कम से कम 18 फिलिस्तीनी भी मारे गए।

यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बताया कि मारे गए यूएन कर्मचारी फिलीस्तीनी संयुक्त राष्ट्र राहत एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) के स्टाफ मेंबर्स थे।

यूएन प्रमुख ने एक्स पर जानकारी दी कि बुधवार के हवाई हमले में एक स्कूल को निशाना बनाया गया जहां करीब 12,000 लोग शरण लिए हुए हैं।

गुटेरेस ने कहा, ‘गाजा में जो हो रहा है, वह अस्वीकार्य है। अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के उल्लंघनों को अब रोकने की जरूरत है।’

समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने फिलिस्तीनी सूत्रों के हवाले से बताया कि बुधवार के हमले में कम से कम 18 फिलिस्तीनी मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।

सूत्रों ने बताया कि इजरायली लड़ाकू विमान ने अल-नुसेरात शरणार्थी शिविर में शेल्टर पर एक मिसाइल दागी।

हमास द्वारा संचालित गाजा सरकार के मीडिया कार्यालय ने बताया कि पीड़ितों में सहायताकर्मी भी शामिल हैं।

–आईएएनएस

एमे/केआर

इजरायल ने फिर दिखाई सख्ती, दक्षिण लेबनान में एयरस्ट्राइक; ईरान-अमेरिका समझौते पर उठे सवाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *