तो मां तेजी बच्चन ने बिग बी को बनाया 'एंग्री यंग मैन', सालों बाद आमिर खान के सामने खुला राज

मुंबई, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन, 11 अक्टूबर को 82 साल के हो जाएंगे। जीवन के पड़ाव पर आकर उन्होंने बड़ा राज खोला है। बताया है कि कैसे मां की एक सलाह ने उन्हें एंग्री यंग मैन बना दिया था।

दुनिया जानती है कि मेगास्टार ने प्रसिद्ध पटकथा लेखक सलीम-जावेद द्वारा बनाए गए “एंग्री यंग मैन” चरित्र की छवि के साथ प्रसिद्धि पाई। लेकिन उन्होंने सालों बाद असल राज से पर्दा उठाया। बताया ये गुण तो उनमें टीनएज से ही थे।

हाल ही में, बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान अपने बेटे जुनैद के साथ बिग बी द्वारा होस्ट किए जाने वाले क्विज़ आधारित रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में शामिल हुए।

एपिसोड के दौरान, दिग्गज अभिनेता ने अपने बचपन की एक कहानी सुनाई, जब उनके दोस्तों ने उनकी पिटाई की थी। अमिताभ बच्चन ने बताया कि वो रोते हुए घर पहुंचे और अपनी मां तेजी बच्चन को बताया कि उनके दोस्तों ने उनकी पिटाई की है।

अपने बेचारे बेटे को देखकर, सामाजिक कार्यकर्ता तेजी बच्चन ने उसे वापस जाकर उन लोगों की पीटने को कहा। बस फिर क्या था युवा अमिताभ को अपनी शक्ति पहचानने के लिए प्रोत्साहित किया। ये भी कहा कि किसी को भी वो अपने ऊपर हावी न होने दें।

मां की प्रेरणा काम आ गई। बिग बी ने कहा कि वह वापस गए और उन लोगों की जमकर पिटाई की।

जब अमिताभ बच्चन ने कहानी सुनाई, तो आमिर ने कहा, “यह एंग्री यंग मैन का जन्म था”, यह सुनकर बिग बी जोर से हंस पड़े।

जनसमस्या निवारण शिविर में मिली प्रधानमंत्री आवास योजना की चाबी, चेहरे पर आई खुशी

इस एपिसोड के दौरान, आमिर ने अमिताभ बच्चन के सबसे बड़े प्रशंसक होने का सबूत भी दिया, जब उन्होंने उन्हें शादी के निमंत्रण कार्ड की कॉपी दी। ‘गजनी’ अभिनेता ने फिर उनसे कहा, “मैंने आपके नंबर 1 प्रशंसक होने का सबूत दिया है।”

1970 के दशक के मध्य और 1980 के दशक की शुरुआत में सिनेमा पर राज करने वाले बिग बी के देश दुनिया में कई प्रशंसक हैं, जिसमें 1970 के दशक के “एंग्री यंग मैन” की उनकी छवि काफी हद तक जिम्मदेरा है।

–आईएएनएस

केआर/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *