बंगाल में अगले सात दिन बारिश की संभावना नहीं : सोमनाथ दत्ता

कोलकाता, 26 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में अगले सात दिन तक धूप खिली रहेगी। बरसात की संभावना नहीं है। गणतंत्र दिवस के मौके पर रविवार को पश्चिम बंगाल में मौसम कैसा रहेगा, इसे लेकर समाचार एजेंसी आईएएनएस ने भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. सोमनाथ दत्ता ने शनिवार को बात की।

डॉ. दत्ता ने कहा कि बंगाल में अगले सात दिन तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, दार्जिलिंग और एक अन्य जगह पर 28 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा बंगाल में अगले सात दिन तक बारिश नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में 26 जनवरी को मध्यम कोहरा रहने की संभावना है। इसके अलावा उत्तरी बंगाल के कुछ जिलों में भी कोहरा बना रहेगा। कोहरा के दौरान हम देखते हैं कि ट्रेनें लेट होती हैं और वाहन चलाने के दौरान भी समस्या होती हैं क्योंकि, कोहरा में आप तेजी से वाहन भी नहीं चला सकते हैं क्योंकि विजिबिलिटी बहुत कम होती है।

इसके बाद 27 जनवरी से 28 जनवरी की सुबह तक दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी नॉर्थ दिनाजपुर में कोहरा रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में तीन से चार डिग्री न्यूनतम तापमान गिरने की संभावना है। हालांकि, ऐसा नहीं है कि एक दिन में ही चार डिग्री की गिरावट होगी। रविवार को हो सकता है कि एक डिग्री गिरे, दूसरे दिन दो डिग्री गिरे। उल्लेखनीय है कि न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी तो बंगाल में ठंड बनी रहेगी।

राजधानी कोलकाता में शनिवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार 26 जनवरी को 24 डिग्री अधिकतम और 14 डिग्री न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है। इसके बाद 27 जनवरी को अधिकतम तापमान में कोई गिरावट नहीं होगी, लेकिन न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी।

'मैंने आरसीबी की कप्तानी करने से पहले मो से कहा था...': पाटीदार ने टीम निदेशक के साथ नेतृत्व संबंधी बातचीत का खुलासा किया

–आईएएनएस

डीकेएम/एकेजे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *